Advertisement

2027 तक लॉन्च होंगी ये दमदार कॉम्पैक्ट SUVs, जानिए कौन-कौन सी कार जल्द लेंगी मार्केट में एंट्री

SUV Cars: ग्राहकों के पास ज्यादा से ज्यादा चॉइस होंगे और कार कंपनियों के बीच मुकाबला भी काफी तेज होगा. इस सेगमेंट में आने वाले सालों में ग्राहकों को नई तकनीक, बेहतर माइलेज और आधुनिक फीचर्स से लेस वाली SUV देखने को मिलेंगी.

Image Source: Social Media

SUV Cars: भारत में कम से कम कीमत में और बेहतरीन फीचर्स और मजबूत डिजाइन वाली कॉम्पैक्ट SUV की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. बहुत से लोग इन कारों को इस वजह से पसंद कर रहे हैं क्योंकि ये शहर और लंबी ड्राइव दोनों के लिए बेहद आरामदायक और भरोसेमंद होती हैं. आने वाले कुछ सालों में इस सेगमेंट में मुकाबला और भी बढ़ने वाला है, क्योंकि कई बड़ी कंपनियां नई कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. वहीं एक्सपर्ट्स की मानें तो साल 2027 तक इंडियन मार्केट में इस सेगमेंट में कई नई SUV देखने को मिल सकती हैं.

Maruti Brezza Facelift

सबसे पहले Maruti Brezza के फेसलिफ्ट मॉडल की बात करें तो  इसे इस साल लॉन्च किए जाने की ज्यादा उम्मीद है. इस गाड़ी में नई ग्रिल, नया बंपर और 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स (Oil Wheels) मिल सकते हैं. इसके साथ ही  अंदर की तरफ 10.1-इंच का टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और लेवल-2 ADAS जैसी आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं. इंजन के तौर पर इसमे  1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की पूरी संभावना है.

New Gen Tata Nexon

वहीं, दूसरी कार Tata Nexon का नया जनरेशन मॉडल है, जिसकी बेहद चर्चा हो रही है. यह नई Nexon अगले साल 2027 में लॉन्च हो सकती है और ‘X1’ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. इस मॉडल में डीजल इंजन को हटाया जा सकता है और इसके बाद में  इलेक्ट्रिक वर्जन भी मार्केट में आ सकता है. नई Nexon में डिजाइन और फीचर्स में बदलाव किए जाने की उम्मीद है.

Maruti Fronx Hybrid

तीसरी कार Maruti Fronx का हाइब्रिड वर्जन हो सकती है. इसमें सीरीज-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी (Series Hybrid Technology ) दी जा सकती है और माइलेज करीब 35 किलोमीटर प्रति लीटर तक रहने की उम्मीद है. डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जैसे - नए बंपर और स्प्लिट हेडलैंप. यह गाड़ी ग्राहकों को पेट्रोल कार की सुविधा और हाइब्रिड माइलेज के साथ दोनों का फायदा दे सकती है.

Mahindra Vision S

अगली कार Mahindra Vision S है, ये भी 2027 तक प्रोडक्शन मॉडल के रूप में लॉन्च हो सकती है. यह SUV डिजाइन में मजबूत और टिकाऊ होगी. इसे नए प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा और इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प मिल सकते हैं.

भविष्य में कॉम्पैक्ट SUV मार्केट

इन सब कारों के आने के बाद भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV के ऑप्शन काफी बढ़ जाएंगे. ग्राहकों के पास ज्यादा से ज्यादा चॉइस होंगे और कार कंपनियों के बीच मुकाबला भी काफी तेज होगा. इस सेगमेंट में आने वाले सालों में ग्राहकों को नई तकनीक, बेहतर माइलेज और आधुनिक फीचर्स से लेस वाली SUV देखने को मिलेंगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement