Advertisement
Touchscreen वाले ये इलेक्ट्रिक स्कूटर बन रहे हैं लोगों की पहली पसंद, कम कीमत में मिलते हैं कई स्मार्ट फीचर्स
EV Scooters: टचस्क्रीन डिस्प्ले जैसी सुविधा सिर्फ महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर में देखने को मिलती थी, लेकिन अब कई कंपनियां बजट और मिड-रेंज मॉडल्स में भी यह फीचर देने लगी हैं. इससे नेविगेशन, कॉल, म्यूजिक कंट्रोल और वाहन से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां एक ही स्क्रीन पर आसानी से मिल जाती हैं.
Advertisement
EV Scooters: अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब सिर्फ लंबी रेंज या कम कीमत देखकर फैसला लेना काफी नहीं है..आजकल ग्राहक ऐसे स्कूटर पसंद कर रहे हैं, जिनमें आधुनिक तकनीक और स्मार्ट फीचर्स भी मिलें. कुछ साल पहले तक टचस्क्रीन डिस्प्ले जैसी सुविधा सिर्फ महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर में देखने को मिलती थी, लेकिन अब कई कंपनियां बजट और मिड-रेंज मॉडल्स में भी यह फीचर देने लगी हैं. इससे नेविगेशन, कॉल, म्यूजिक कंट्रोल और वाहन से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां एक ही स्क्रीन पर आसानी से मिल जाती हैं. अगर आप भी ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो ये विकल्प आपके लिए काफी अच्छे साबित हो सकते है.
Ola S1 X – कम कीमत में शानदार स्मार्ट फीचर्स
अगर कम बजट में फीचर से भरपूर इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो Ola S1 X का नाम सबसे पहले आता है. इस स्कूटर में 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले मिलता है, जिससे नेविगेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, बैटरी की जानकारी और MoveOS के कई स्मार्ट फीचर्स भी इसी स्क्रीन से एक्सेस किए जा सकते है. अलग-अलग बैटरी विकल्पों में आने वाला यह स्कूटर रोजाना शहर में सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है.
Advertisement
TVS iQube ST - भरोसेमंद स्कूटर के साथ आधुनिक तकनीक
Advertisement
TVS iQube ST अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और आरामदायक राइड के लिए काफी पसंद किया जाता है. इसमें भी 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और लाइव व्हीकल स्टेटस जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इसके अलावा स्कूटर में कई कनेक्टेड फीचर्स और सुरक्षा से जुड़े आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे यह रोजाना इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन जाता है.
स्वच्छ परिवहन और हरित विकास का मॉडल बना यूपी, सब्सिडी योजना से बढ़ा इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन
Advertisement
Ather Rizta - परिवार के लिए बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर
अगर आप फैमिली के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो Ather Rizta एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें भी 7 इंच का टचस्क्रीन डैशबोर्ड मिलता है, जिस पर Google Maps नेविगेशन, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल और लाइव लोकेशन शेयरिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इसके अलावा Magic Twist, Reverse Mode, Theft Safe, Crash Alert और OTA अपडेट जैसे कई आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा उपयोगी बनाते हैं.
Simple One - लंबी रेंज और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का शानदार मेल
Advertisement
Simple One उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो लंबी दूरी तय करते हैं और साथ ही आधुनिक फीचर्स भी चाहते हैं. इस स्कूटर में 7 इंच का टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसमें स्मार्ट नेविगेशन, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉल और म्यूजिक नोटिफिकेशन, लाइव लोकेशन और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी जैसी कई सुविधाएं दी गई है. इसकी लंबी ड्राइविंग रेंज भी इसे दूसरे स्कूटरों से अलग बनाती है.
Ather 450X - प्रीमियम अनुभव चाहने वालों के लिए शानदार विकल्प
अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो Ather 450X एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसमें 7 इंच का हाई-रिजॉल्यूशन टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो काफी स्मूद और तेज रिस्पॉन्स देता है. इसमें Google Maps नेविगेशन, Alexa सपोर्ट, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, पार्क असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल और ऑटो होल्ड जैसे कई एडवांस फीचर्स मौजूद हैं. यह स्कूटर उन लोगों के लिए खास है जो नई तकनीक के साथ शानदार राइडिंग अनुभव चाहते हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
आज बाजार में कई ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं, जो किफायती कीमत में टचस्क्रीन डिस्प्ले और कई स्मार्ट फीचर्स ऑफर कर रहे हैं. लेकिन स्कूटर खरीदने से पहले सिर्फ फीचर्स ही नहीं, बल्कि उसकी रेंज, सर्विस नेटवर्क, बैटरी वारंटी और आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को भी ध्यान में रखना जरूरी है. अगर सही विकल्प चुना जाए, तो आपका सफर न सिर्फ आसान बल्कि पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और आरामदायक भी बन सकता है.