Advertisement

Loading Ad...

युवाओं की धड़कन बनीं ये बाइक्स, सेल्स में आई जबरदस्त उछाल, बिक्री ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड

Bike Sale Record Break: फरवरी 2026 के आकड़े भी यही बताते हैं जहा पल्सर की 1 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं, वहीं Apache की बिक्री भी तेजी से बढ़ी हैं. यह सिर्फ नंबर नहीं हैं , बल्कि यह दिखते हैं कि लोग अब स्मार्ट तरीके से अपनी बाइक चुन रहे हैं ऐसी बाइक जो स्टाइलिश हो, पावरफुल हो और जेब पार ज्यादा भारी भी न पड़े.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Bike Sale: भारत में स्पोर्ट्स लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाली बाइक्स का क्रेज पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ा रहा है. खासकर युवाओं और कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स के बीच ऐसी बाइक्स की डिमांड साफ़ दिखाई देती है. इसी वजह से Bajaj Auto की pulsar सीरीज और TVS Motor Company की Apache सीरीज आज हर किसी की पसंद बन चुकी हैं. फरवरी 2026 के आकड़े भी यही बताते हैं जहा पल्सर की 1 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं, वहीं Apache की बिक्री भी तेजी से बढ़ी हैं. यह सिर्फ नंबर नहीं हैं , बल्कि यह दिखते हैं कि लोग अब स्मार्ट तरीके से अपनी बाइक चुन रहे हैं ऐसी बाइक जो स्टाइलिश हो, पावरफुल हो और जेब पार ज्यादा भारी भी न पड़े. 

क्यों बढ़ रहा है Pulsar और Apache का क्रेज?

आज का राइडर पहले जैसा नहीं रहा. अब लोग सिर्फ माइलेज नहीं देखते, बल्कि लुक, पावर, फीचर्स और ब्रांड वैल्यू सब कुछ ध्यान में रखते हैं. Pulsar और Apache दोनों कंपनियां लगातार अपने मॉडल्स को अपडेट कर रही हैं, नए डिजाइन, बेहतर इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ. यही वजह है कि इनकी बिक्री में सालाना 20–30% तक की ग्रोथ देखने को मिल रही है.

Loading Ad...

हर बजट में फिट बैठती है Pulsar

Loading Ad...

Pulsar की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह हर तरह के बजट में उपलब्ध है. अगर आप पहली बार बाइक खरीद रहे हैं और ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो Pulsar 125 आपके लिए एक आसान और भरोसेमंद शुरुआत हो सकती है.
लेकिन अगर आपको थोड़ा स्पोर्टी लुक और ज्यादा पावर चाहिए, तो NS200 और RS200 जैसे मॉडल्स आपको निराश नहीं करेंगे. ये बाइक्स सिर्फ दिखने में ही नहीं, चलाने में भी काफी दमदार हैं.और अब तो कंपनी ने Bajaj Pulsar NS400Z जैसे नए मॉडल के साथ हाई-परफॉर्मेंस सेगमेंट में भी एंट्री कर ली है.यह उन लोगों के लिए है जो बाइक में रफ्तार और पावर का असली मजा लेना चाहते हैं, लेकिन फिर भी बजट का ध्यान रखते हैं.

टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का नाम है Apache

Loading Ad...

दूसरी तरफ Apache सीरीज उन लोगों के दिल के करीब है जो सिर्फ बाइक नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस चाहते हैं. Apache RTR 160 और RTR 160 4V जैसे मॉडल्स रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट हैं, इनमें आपको अच्छा पावर भी मिलता है और कंट्रोल भी. वहीं RTR 200 4V और RTR 310 जैसे मॉडल्स उन लोगों के लिए हैं जो थोड़ा ज्यादा एडवेंचर और स्पीड चाहते हैं. अगर आप सच में एक प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक की तलाश में हैं, तो TVS Apache RR 310 एक शानदार ऑप्शन है. इसमें रेसिंग जैसी फील आती है और इसके फीचर्स इसे और भी खास बना देते हैं.

 आखिर आपके लिए कौन सी बेहतर है?

अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो कम बजट में स्टाइलिश भी हो और भरोसेमंद भी, तो Pulsar आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है. यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो रोजाना इस्तेमाल के लिए एक मजबूत और किफायती बाइक ढूंढ रहे हैं. लेकिन अगर आप थोड़ा ज्यादा खर्च कर सकते हैं और आपको नई टेक्नोलॉजी, बेहतर कंट्रोल और स्पोर्टी राइड का मजा चाहिए, तो Apache आपको ज्यादा पसंद आएगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...