Advertisement

मिड-साइज SUV सेगमेंट में धमाका, सेल्टोस ने फीचर्स से जीत ली ग्राहकों की दिल

Seltos: सेल्टोस न सिर्फ दिखने में स्टाइलिश है, बल्कि ड्राइविंग अनुभव और फीचर्स के मामले में भी बेहतरीन है. यह SUV हर तरह के ग्राहक की जरूरत को पूरा करती है और मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प के रूप में खुद को साबित कर चुकी है.

Image Source: Social Media

Seltos SUV: भारतीय मिड-साइज SUV सेगमेंट में किआ की सेल्टोस ने अपनी जबरदस्त पकड़ बनाई हुई है. कंपनी के मुताबिक, इस लोकप्रिय SUV की कुल बिक्री देशभर में 6 लाख यूनिट्स से भी ज्यादा हो चुकी है. लॉन्च के समय से ही ग्राहकों का जबरदस्त समर्थन इसे लगातार आगे बढ़ाता रहा है, जिससे यह सेगमेंट की प्रमुख और पसंदीदा गाड़ियों में शामिल हो गई है.

एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स का फायदा

कंपनी का कहना है कि इस सफलता के पीछे सभी वेरिएंट्स की लगातार मांग रही है. खास बात यह है कि कुल बिक्री में करीब 29% हिस्सा टॉप वेरिएंट्स का है, जो दिखाता है कि ग्राहक अब हाई-एंड फीचर्स, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी वाले मॉडल को पसंद कर रहे हैं. हालांकि, एंट्री और मिड वेरिएंट्स की मांग भी अच्छी बनी हुई है, जिससे सेल्टोस का ग्राहक आधार बहुत व्यापक है.

2019 से भारतीय बाजार में

सेल्टोस ने साल 2019 में भारतीय बाजार में कदम रखा था और लॉन्च के समय ही अपने डिजाइन और फीचर्स से लोगों का ध्यान खींच लिया.
इस SUV को पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में पेश किया गया, साथ ही अलग-अलग ट्रांसमिशन विकल्प भी उपलब्ध कराए गए. समय के साथ इसमें अपडेट्स जोड़े गए, जिससे यह हमेशा मुकाबले में बनी रही.

पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प

इंजन की बात करें तो सेल्टोस में तीन ऑप्शन हैं:

1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 115 हॉर्सपावर
1.5 लीटर डीजल, 116 हॉर्सपावर
1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल, 160 हॉर्सपावर
ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल, CVT, ऑटोमेटिक और DCT जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। इससे ड्राइविंग अनुभव को अपनी जरूरत के अनुसार चुना जा सकता है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

सेल्टोस फीचर्स की लिस्ट काफी दमदार है. इसमें शामिल हैं:
बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
वेंटिलेटेड सीट्स
पैनोरमिक सनरूफ
360-डिग्री कैमरा
लेवल-2 ADAS
बोस साउंड सिस्टम
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
शुरुआती कीमत लगभग 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह SUV स्टाइल, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का संतुलित पैकेज पेश करती है, जो इसे ग्राहकों की पसंदीदा बनाता है.

स्टाइल, परफॉर्मेंस और वैल्यू का सही मेल

सेल्टोस न सिर्फ दिखने में स्टाइलिश है, बल्कि ड्राइविंग अनुभव और फीचर्स के मामले में भी बेहतरीन है. यह SUV हर तरह के ग्राहक की जरूरत को पूरा करती है और मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प के रूप में खुद को साबित कर चुकी है.

Advertisement

Advertisement

अधिक →