Advertisement
अब नहीं रुकेगा सफर! फुल चार्ज में दिल्ली से बिहार पहुंचाएंगी ये EVs, इन इलेक्ट्रिक कारों की रेंज कर देगी हैरान
Lucid Air Grand Touring: दुनिया भर की कंपनिया बैटरी टेक्नोलॉजी को इतना बेहतर बना रही हैं कि इलेक्ट्रिक कारें अब पहले से कहीं ज्यादा दूरी तय करने लगी हैं. यहां तक कि आने वाले समय में 1000 किलोमीटर से ज्यादा रेंज वाली कारें आम बात हो सकती हैं.
Advertisement
Lucid Air Grand Touring: कुछ साल पहले तक जब भी कोई इलेक्ट्रिक कार लेने की सोचता था, तो सबसे बड़ा कर पहला सवाल यही होता था , एक बार चार्ज करने पर कितनी चलेगी ? और सच कहें तो ये चिंता जायज भी थी. बार -बार चार्जिंग की झंझट और लंबी दूरी के सफर का डर लोगों को रोक देता था. लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है. दुनिया भर की कंपनिया बैटरी टेक्नोलॉजी को इतना बेहतर बना रही हैं कि इलेक्ट्रिक कारें अब पहले से कहीं ज्यादा दूरी तय करने लगी हैं. यहां तक कि आने वाले समय में 1000 किलोमीटर से ज्यादा रेंज वाली कारें आम बात हो सकती हैं.
अब एक चार्ज में लंबा सफर बिल्कुल आराम से
आज की तारीख में भी कई ऐसी इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं, जो एक बार चार्ज करने पर 750 से लेकर 900+ किलोमीटर तक चल सकती हैं.
इसका मतलब ये हुआ कि अगर आप Delhi से Uttar Pradesh या Bihar तक सफर करना चाहें, तो बीच में बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी.
यानी अब इलेक्ट्रिक कार सिर्फ शहर के अंदर चलाने के लिए ही नहीं, बल्कि लंबी दूरी के सफर के लिए भी एक मजबूत विकल्प बनती जा रही है.
Advertisement
Lucid Air Grand Touring: रेंज का नया राजा
Advertisement
अगर बात सबसे ज्यादा रेंज देने वाली कार की करें, तो इस वक्त Lucid Air Grand Touring सबसे आगे नजर आती है.
यह एक लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 960 किलोमीटर तक चल सकती है. इतनी दूरी में आप एक राज्य से दूसरे राज्य तक आराम से पहुंच सकते हैं. इसमें डुअल मोटर सिस्टम दिया गया है, जो इसे बेहद पावरफुल बनाता है. 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में इसे सिर्फ 3 सेकेंड लगते हैं, यानी यह सिर्फ किफायती ही नहीं, बल्कि बेहद तेज भी है.
सबसे दिलचस्प बात, अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो सिर्फ 20 मिनट की चार्जिंग में यह लगभग 480 किलोमीटर तक चलने लायक चार्ज हो जाती है.
Mercedes-Benz EQS 450 Plus: लग्जरी के साथ लंबी रेंज
Advertisement
Mercedes-Benz की EQS 450 Plus भी इस लिस्ट में एक मजबूत नाम है, और अच्छी बात ये है कि यह भारत में भी उपलब्ध है. यह कार एक बार चार्ज करने पर करीब 857 किलोमीटर तक चल सकती है. इसके साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है, जिससे यह लगभग 30 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है.यानि अगर आप लंबी यात्रा पर हैं और बीच में ब्रेक लेते हैं, तो उसी दौरान आपकी कार भी काफी हद तक चार्ज हो सकती है.DS Number 8 और Audi A6 e-tron Performance: स्टाइल और परफॉर्मेंस का बैलेंस DS Number 8 एक फ्रेंच इलेक्ट्रिक कार है, जो अपने शानदार डिजाइन और आरामदायक इंटीरियर के लिए जानी जाती है. यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 750 किलोमीटर तक चल सकती है.वहीं Audi A6 e-tron Performance भी इसी रेंज के आसपास चलती है और इसमें बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इन दोनों कारों में आपको अच्छा लुक, आराम और परफॉर्मेंस, तीनों का बैलेंस देखने को मिलता है.
अब इलेक्ट्रिक कार खरीदने का फैसला पहले जितना मुश्किल नहीं रहा.
यह भी पढ़ें
रेंज बढ़ रही है
चार्जिंग तेज हो रही है
और भरोसा भी बढ़ रहा है
यानि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कारों की जगह इलेक्ट्रिक कारें लेना ज्यादा आसान और समझदारी भरा फैसला बन सकता है.