Advertisement

Loading Ad...

अब एक गाड़ी में मिलेगा स्कूटर और ऑटो दोनों का मजा, Hero Surge S32 हुआ लॉन्च

Hero Surge S32: Hero Moto Corp ने एक बेहद दिलचस्प और शानदार काम की चीज पेश की हैं,  Hero Surge S32.  यह कोई साधारण और मामूली गाड़ी नहीं हैं, बल्कि एक ऐसा स्मार्ट वाहन हैं जो आम लोगों के जरूरत के हिसाब से अपना रूप बदल सकता है.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Hero Surge S32 Features: आज के समय में जब पेट्रोल - डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही हैं, लोग धीरे -धीरे इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ बढ़ रहे हैं.  ऐसे में Hero Moto Corp ने एक बेहद दिलचस्प और शानदार काम की चीज पेश की हैं,  Hero Surge S32.  यह कोई साधारण और मामूली गाड़ी नहीं हैं, बल्कि एक ऐसा स्मार्ट वाहन हैं जो आम लोगों के जरूरत के हिसाब से अपना रूप बदल सकता है. इस गाड़ी को अपने जरूरत के हिसाब से कभी गाड़ी कभी स्कूटर और कभी ऑटो बना सकते है, और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. आइए जानते है इस स्मार्ट वाहन के बारें में विस्तार से....

3 मिनट में बदल जाएगा पूरा रूप

इस गाड़ी की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसे सिर्फ 3 मिनट के अंदर बदला जा सकता है. अगर आपको कहीं जल्दी जाना है तो इसे स्कूटर की तरह इस्तेमाल करे, और अगर सामान ढोना है या सवारी लेनी है तो इसे थ्री-व्हीलर (Auto) में बदल लें.
इसमें एक ऐसा खास मॉड्यूल दिया गया है, जिसे जोड़ने या हटाने से गाड़ी का पूरा ढांचा बदल जाता है. यानी एक ही गाड़ी से आप अपने कई काम आसानी से कर सकते हैं, बिना दूसरी गाड़ी खरीदे.

Loading Ad...

अलग-अलग कामों के लिए अलग ताकत

Loading Ad...

इस वाहन में स्कूटर और थ्री-व्हीलर दोनों मोड के लिए अलग-अलग मोटर और बैटरी दी गई है. इसका मतलब यह है कि जब आप इसे स्कूटर की तरह चलाते हैं तो यह हल्का और आसान रहता है, और जब ऑटो की तरह इस्तेमाल करते हैं तो यह ज्यादा वजन उठाने के लिए तैयार हो जाता है. थ्री-व्हीलर मोड ( Three Wheeler mode ) में यह गाड़ी करीब 500 किलो तक वजन उठा सकती है, जो छोटे व्यापारियों, डिलीवरी बॉय या सामान ढोने वालों के लिए बहुत काम की चीज़ है.

 छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा मौका

Loading Ad...

यह गाड़ी खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो रोजाना कमाई के लिए गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं. जैसे  - डिलीवरी करने वाले, छोटे दुकानदार या ऐसे लोग जिन्हें कभी-कभी सामान भी ढोना पड़ता है और कभी खुद भी जल्दी निकलना होता है. एक ही गाड़ी से सफर भी और कमाई भी यही इसे खास बनाता है.

पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प
Hero Surge S32 पूरी तरह इलेक्ट्रिक है, यानी इसमें पेट्रोल या डीजल की जरूरत नहीं पड़ती. इससे न सिर्फ खर्च कम होता है, बल्कि प्रदूषण भी नहीं होता. आज के समय में जब पर्यावरण को बचाना जरूरी है, ऐसे वाहन एक अच्छी पहल माने जाते हैं.

फीचर्स भी हैं मॉडर्न

Loading Ad...

इस गाड़ी में सिर्फ काम की ही नहीं, बल्कि आराम और सुविधा की भी पूरी कोशिश की गई है. इसमें LED लाइट्स, डिजिटल डिस्प्ले जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं, जिससे इसे चलाना आसान और आरामदायक बन जाता है.

जल्द आएगी बाजार में

कंपनी इस गाड़ी को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह वाहन बाजार में आ सकता है और खासकर छोटे कारोबारियों के बीच काफी लोकप्रिय हो सकता है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...