मात्र 15 हज़ार की EMI और घर से जाइए Maruti Baleno, बस जान लें कितनी डाउन पेमेंट करनी होगी?
भारतीय बाजार में मौजूद मारुति बलेनो काफी पसंद की जाने वाली गाड़ियो में एक है. अगर आप इस गाड़ी को किस्तों पर खरीदने का प्लान कर रहे हैं. तो पहले जान लें आपको कितनी डाउन पेमेंट करनी होगी.
Follow Us:
हर किसी का सपना होता है, उनके पास भी अपनी एक गाड़ी हो, लोगों की कई हसरतें होती हैं. किसी का सपना होता है, उसके पास एक शानदार घर हो, किसी का सपना होता है, उसके पास अपनी खुद की कार हो. लेकिन कार खरीदे का सपना हर किसी का पूरा नहीं हो पाता है. कई लोगों की फाइनेंसेशिल Capacity उतनी ही नहीं होती की वो नई कार खरीदे से. अगर के घर खर्चे उठाते उठाते ख़ुद ही चाह पूरे के लिए कुछ बचता ही नहीं. लेकिन अब परेशान होने वाली बात नहीं है. अब आप भी अपने लिए गाड़ी खरीद सकते हैं.
मारुति बलेनो की एक्स-शोरुम क़ीमत कितनी है?
दरअसल भारतीय बाजार में मौजूद मारुति बलेनो काफी पसंद की जाने वाली गाड़ियो में एक है. ये एक शानदार 5 सीटर कार है.मारुति की इस गाड़ी की एक्स-शोरुम क़ीमत 5.99 लाख रुपये से शुरु होकर 9.10 लाख रुपये तक जाती है.
लोन पर ख़रीद सकते हैं ये गाड़ी
मारुति बलेनो के सबसे सस्ते मॉडल Sigma ( पेट्रोल ) की ऑन-रोड क़ीमत 6.81 लाख रुपए है. मारुति की इस गाड़ी को खरीदने के लिए एक बार में पूरा पेमेंट करने की जरुरत नहीं है. कार लोन पर भी ये गाड़ी खरीदी जा सकती है.
ये कार खरीदने के लिए कितनी डाउन पेमेंट करनी होगी?
मारुति बलेनो के Sigma ( पेट्रोल ) वेरिएंट की क़ीमत 7 लाख रुपए से भी कम है, मारुति की ये कार खरीदने के लिए 68 हज़ार रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी. अगर आर किस्त की अमाउंट कम करवाना चाहते हैं,तब ज्यादा डाउन पेमेंट भी कर सकते हैं.
हर महीने कितनी EMI देनी होगी?
मारुति बलेनो खरीदने के लिए अगर आप चार साल के लिए लोन लेते हैं और इस लोन पर 9 फीसदी की ब्याज लगती है, तब हर महीने क़रीब 15,250 रुपए की EMI भरनी होगी.
मारुति बलेनो खरीदने के लिए अगर आप पाँच साल के लिए लोन लेते हैं और इस लोन पर 9 फीसदी की ब्याज लगती है, तब हर महीने क़रीब 12,750 रुपए की किस्त भरनी होगी.
मारुति की ये कार खरीदने के लिए अगर आप 6 साल के लिए लोन लेते हैं, तब हर महीने क़रीब 11,000 रुपए की Monthly किस्त भरनी होगी.
मारुति बलेनो खरीदने के लिए अगर आप 7 साल के लिए लोन लेते हैं, और इस लोन पर 9 फीसदी की ब्याज लगती है, तब हर महीने क़रीब 9,900 रुपए की EMI भरनी होगी.
लोन लेने से पहले सभी डॉक्युमेंट को ध्यान से पढ़
मारुति बलेनो खरीदने के लिए आप हर महीने भरने वाली किस्त को देखते हुए लोन ले सकते हैं. लेकिन लोन लेने से पहले सभी डॉक्युमेंट को ध्यान से पढ़ना जरुरी है. कार कंपनी और बैकों की अलग-अलग पॉलिसी होने की वजह से इन आंकड़ों में अंतर देखने को मिल सकता है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement