Advertisement
एक्सीडेंट के बाद क्लेम करने में की देरी, तो इंश्योरेंस कंपनी कर सकती है साफ इनकार, जाने क्यों
Car Accident Claim: कई लोग सोचते हैं कि पहले गाड़ी ठीक करा लेते हैं या कुछ दिन बाद आराम से इंश्योरेंस कंपनी को बता देंगे. लेकिन यह सोच भारी पड़ सकती है. लगभग सभी इंश्योरेंस कंपनियों की अपनी तय समय सीमा होती है, जिसके भीतर दुर्घटना की जानकारी देना जरूरी होता है.
Advertisement
Car Accident Insurance Claim: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई जल्दी में रहता है. इसी जल्दबाजी का असर सड़कों पर भी साफ़ दिखाई देता है. तेज रफ़्तार और लापरवाही की वजह से सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जब किसी का एक्सीडेंट होता है, तो सबसे पहले उसकी चिंता अपनी सुरक्षा और गाड़ी के नुक्सान को लेकर होती है. ऐसे में घबराहट में लोग एक ऐसी जरुरी चीज भूल जाते है, जिसकी वजह से बाद में उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. दरअसल, हादसे के बाद समय पर अपनी इंश्योरेंस कंपनी को सूचना देना बेहद जरुरी होता है. अगर इसमें देरी हो जाए, तो आपका इंश्योरेंस क्लेम भी खतरे में पड़ सकता है.
क्लेम करने के लिए हर मिनट की अहमियत होती है
कई लोग सोचते हैं कि पहले गाड़ी ठीक करा लेते हैं या कुछ दिन बाद आराम से इंश्योरेंस कंपनी को बता देंगे. लेकिन यह सोच भारी पड़ सकती है. लगभग सभी इंश्योरेंस कंपनियों की अपनी तय समय सीमा होती है, जिसके भीतर दुर्घटना की जानकारी देना जरूरी होता है. आमतौर पर कंपनियां एक्सीडेंट के बाद 24 से 72 घंटे यानी 1 से 3 दिन के अंदर सूचना देने को कहती हैं. इसे इंटीमेशन पीरियड कहा जाता है. इस दौरान आप कंपनी के कस्टमर केयर, मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए हादसे की जानकारी दे सकते हैं.अगर तय समय के बाद सूचना दी जाती है, तो कंपनी देरी का ठोस कारण मांग सकती है. उचित वजह नहीं होने पर क्लेम खारिज भी किया जा सकता है.
Advertisement
Advertisement
इन गलतियों से बचेंगे तो क्लेम मिलने में नहीं होगी परेशानी
हादसे के तुरंत बाद कुछ छोटी-छोटी सावधानियां भविष्य में आपके बहुत काम आ सकती हैं. सबसे पहले दुर्घटना वाली जगह और गाड़ी के नुकसान की साफ तस्वीरें और वीडियो जरूर बना लें. ये सबूत क्लेम के समय काफी मदद करते हैं.
एक और बड़ी गलती जो कई लोग कर बैठते हैं, वह है सर्वेयर के आने से पहले गाड़ी को किसी लोकल गैरेज में ठीक करवा देना। ऐसा करने से इंश्योरेंस कंपनी को नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाता और क्लेम पर असर पड़ सकता है.
Advertisement
सही जानकारी देना भी है बेहद जरूरी
जब भी क्लेम फॉर्म भरें, तो उसमें दुर्घटना से जुड़ी हर जानकारी बिल्कुल सही और ईमानदारी से लिखें. अगर कंपनी को जांच के दौरान पता चलता है कि आपने कोई तथ्य छिपाया है या गलत जानकारी दी है, तो समय पर क्लेम करने के बावजूद आपका दावा रद्द किया जा सकता है. इसलिए जल्दबाजी या घबराहट में कोई भी गलत जानकारी देने से बचें और सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से जमा करें.
Honda की बादशाहत बरकरार, TVS और Suzuki स्कूटर्स ने भी टॉप 5 में जमाई जगह
Advertisement
थोड़ी सी समझदारी बचा सकती है आपका बड़ा नुकसान
यह भी पढ़ें
सड़क हादसे किसी के साथ भी हो सकते हैं, लेकिन ऐसे समय में घबराने की बजाय सही कदम उठाना सबसे जरूरी होता है. समय पर इंश्योरेंस कंपनी को सूचना देना, सबूत संभालकर रखना और नियमों का पालन करना आपकी जेब पर पड़ने वाले बड़े खर्च से बचा सकता है.
अगर आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस है, तो उसकी शर्तों और नियमों को पहले से पढ़ लेना भी समझदारी है. इससे जरूरत पड़ने पर आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा...