Advertisement

Loading Ad...

अप्रैल में Hyundai का धमाका, SUV से हैचबैक तक सभी पर ऑफर, यहां देखें पूरी डिस्काउंट लिस्ट

Hyundai Offers: Hyundai motor India ने अप्रैल 2026 में अपनी कई गाड़ियों पर बढ़िया डिस्काउंट ऑफर निकाले हैं.  इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट , एक्सचेंज बोनस , स्क्रेपेज बेनिफिट और कॉर्पोरेट छूट जैसी कई चीजें शामिल हैं.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Hyundai Offers: अगर आप नई कार लेने का सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता हैं. Hyundai motor India ने अप्रैल 2026 में अपनी कई गाड़ियों पर बढ़िया डिस्काउंट ऑफर निकाले हैं.  इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट , एक्सचेंज बोनस , स्क्रेपेज बेनिफिट और कॉर्पोरेट छूट जैसी कई चीजें शामिल हैं. कुल मिलाकर आप करीब 1 लाख रूपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं. असल में कंपनियां नए अपडेट आने से पहले पुराने मॉडल्स पर ज्यादा छूट देती हैं , इसलिए यह मौका उन लोगों के लिए खास हैं जो थोड़ो समझदारी से पैसे बचाकर कार खरीदना चाहते हैं. आइए जानते हैं किन बजट कारों पर कितना मिलता हैं अच्छा फायदा 

बजट कारों पर भी अच्छा फायदा

अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आप एक अच्छी, भरोसेमंद कार लेना चाहते हैं, तो भी Hyundai ने अच्छे ऑप्शन दिए हैं. Hyundai Grand i10 Nios पर इस समय करीब 68,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. यह एक छोटी लेकिन आरामदायक कार है, जिसमें पेट्रोल के साथ CNG का विकल्प भी मिलता है,  यानी माइलेज की चिंता भी कम. वहीं Hyundai Aura पर लगभग 20,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जिन्हें थोड़ी बड़ी कार और ज्यादा बूट स्पेस चाहिए. अगर आप थोड़ा प्रीमियम हैचबैक चाहते हैं, तो Hyundai i20 पर करीब 58,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके स्पोर्टी लुक और फीचर्स इसे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय बनाते हैं.

Loading Ad...

SUV पसंद करने वालों के लिए भी ऑफर

Loading Ad...

आजकल ज्यादातर लोग SUV की तरफ जा रहे हैं, और Hyundai ने इस सेगमेंट को भी नजरअंदाज नहीं किया है. Hyundai Exter पर करीब 43,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, खासकर पुराने स्टॉक पर. यह एक छोटी SUV है, जिसमें पेट्रोल और CNG दोनों विकल्प मिलते हैं. Hyundai Venue पर इस बार छूट थोड़ी कम है, करीब 5,000 रुपये तक. लेकिन फिर भी यह अपने फीचर्स और डिजाइन के कारण अच्छा विकल्प बनी रहती है. सबसे पॉपुलर SUV Hyundai Creta पर लगभग 55,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. इसमें पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल- तीनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं, इसलिए हर तरह के खरीदार के लिए यह फिट बैठती है.

सबसे ज्यादा छूट इन गाड़ियों पर

Loading Ad...

अगर आप सबसे ज्यादा फायदा उठाना चाहते हैं, तो इस महीने दो गाड़ियां सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. Hyundai Verna पर इस समय करीब 1.10 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. यह एक प्रीमियम सेडान है, जिसमें दमदार इंजन और शानदार फीचर्स मिलते हैं. वहीं Hyundai Creta Electric पर भी करीब 1 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. अगर आप पेट्रोल-डीजल से हटकर इलेक्ट्रिक कार की तरफ जाना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा मौका हो सकता है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...