Advertisement

Loading Ad...

Electric two-wheeler Sales: TVS ने मारी बाजी, Ola फिर से रेस में शामिल

Electric two-wheeler Sales: इस महीने में करीब 1 91 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक्स बिके.हर दिन औसतन 6 हजार से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक गाडी खरीद रहे थे. पिछले साल मार्च 2025 के मुकाबले यह करीब 45 प्रतिशत ज्यादा बिक्री हैं. यह आकड़े साफ़ बताते हैं कि अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां सिर्फ एक विकल्प नहीं रहीं, बल्कि लोगों की पहली पसंद बनती जा रहीं हैं.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Electric two-wheeler Sales: भारत में अब लगातार EV का दबदबा बढ़ता ही जा रहा है. धीरे धीरे लोग पेट्रोल - डिजिल से हटकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. इसका सबसे बड़ा Example मार्च 2026 में देखे को मिला, जब इलेक्ट्रिक टू - व्हीलर की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया  हैं. इस महीने में करीब 1 91 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक्स बिके.हर दिन औसतन 6 हजार से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक गाडी खरीद रहे थे. पिछले साल मार्च 2025 के मुकाबले यह करीब 45 प्रतिशत ज्यादा बिक्री हैं. यह आकड़े साफ़ बताते हैं कि अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां सिर्फ एक विकल्प नहीं रहीं, बल्कि लोगों की पहली पसंद बनती जा रहीं हैं.

TVS Motor Company ने मारी बाजी

मार्च 2026 में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने का रिकॉर्ड TVS के नाम रहा. कंपनी ने इस महीने 49,453 स्कूटर बेचे. लोगों ने खासकर iQube जैसी सीरीज को काफी पसंद किया. TVS की गाड़ियां भरोसेमंद मानी जाती हैं, और यही वजह है कि इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में बिक्री हो पाई.

Loading Ad...

Bajaj Auto का भी शानदार प्रदर्शन

Loading Ad...

बजाज ने भी इस रेस में पीछे नहीं छोड़ा. कंपनी ने अपने लोकप्रिय चेतक स्कूटर की 46,246 यूनिट्स बेचीं. पिछले साल के मुकाबले इसमें करीब 31% की बढ़त हुई है. चेतक का क्लासिक लुक और भरोसेमंद ब्रांड इमेज लोगों को काफी आकर्षित कर रही है.

Ather Energy तीसरे नंबर पर

Loading Ad...

एथर एनर्जी ने मार्च 2026 में 35,688 स्कूटर बेचे और तीसरे स्थान पर रही. Rizta और 450 सीरीज जैसे मॉडल्स को लोगों ने खूब पसंद किया. कंपनी के लिए यह महीना अब तक का सबसे बेहतरीन साबित हुआ.

 Hero MotoCorp की Vida ने मचाया धमाल

हीरो की इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने इस बार जबरदस्त उछाल दिखाया. मार्च 2026 में कंपनी ने 21,434 स्कूटर बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 128% ज्यादा है. पिछले साल जहां सिर्फ 8 हजार के आसपास यूनिट्स बिकी थीं, वहीं इस बार यह आंकड़ा कई गुना बढ़ गया. यह दिखाता है कि लोग अब नए ब्रांड्स पर भी भरोसा करने लगे हैं.

Loading Ad...

Ola Electric की वापसी

Ola Electric ने मार्च में 10,117 स्कूटर बेचकर फिर से टॉप-5 में अपनी जगह बना ली. फरवरी में कंपनी इस लिस्ट से बाहर हो गई थी, लेकिन मार्च में वापसी कर यह साबित कर दिया कि वह अभी भी बाजार में मजबूत खिलाड़ी है.

आखिर क्यों बढ़ रही है इतनी तेजी से बिक्री?

Loading Ad...

इस तेजी के पीछे कई कारण हैं-
पेट्रोल के बढ़ते दाम
कम खर्च में ज्यादा चलने वाली गाड़ियां
सरकार की सब्सिडी और सपोर्ट
और सबसे जरूरी, पर्यावरण के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता
अब लोग सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि भविष्य को भी ध्यान में रखकर फैसले ले रहे हैं. 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...