Advertisement
CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के बढ़े दाम, दिल्ली में इतने रुपये प्रति किलो हुई महंगी
CNG Price Hike: अब पेट्रोल-डीजल के बाद CNG की कीमतों ने भी आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली में मंगलवार से CNG दो रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है.
Advertisement
देश में पहले से ही महंगाई लोगों की जेब पर भारी पड़ रही थी, लेकिन अब पेट्रोल-डीजल के बाद CNG की कीमतों ने भी आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली में मंगलवार से CNG दो रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है.अब राजधानी में लोगों को CNG के लिए पहले से ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे.
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह बढ़ोतरी सिर्फ एक बार नहीं हुई, बल्कि पिछले कुछ दिनों में लगातार दाम बढ़ते जा रहे हैं. यानी राहत मिलने के बजाय ईंधन की कीमतें हर कुछ दिन में नया झटका दे रही हैं.
11 दिनों में CNG हुई 6 रुपये महंगी
पिछले करीब 11 दिनों में CNG के दामों में कुल 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है.पहले 15 मई को कीमतें बढ़ीं, फिर 18 मई, 23 मई और अब 26 मई को दोबारा दाम बढ़ा दिए गए. लगातार हो रही इस बढ़ोतरी का सीधा असर उन लोगों पर पड़ रहा है जो रोजाना गाड़ी चलाकर नौकरी, कारोबार या सफर करते हैं. ऑटो चालक, टैक्सी ड्राइवर और CNG गाड़ियों का इस्तेमाल करने वाले लाखों लोग अब बढ़ते खर्च को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं.
Advertisement
पेट्रोल-डीजल ने भी दिया झटका
Advertisement
सिर्फ CNG ही नहीं, पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में फिर बढ़ोतरी की गई.दिल्ली में पेट्रोल अब 100 रुपये के काफी ऊपर पहुंच चुका है, जबकि डीजल की कीमत भी तेजी से बढ़ रही है. पिछले कुछ दिनों में यह कई बार हुआ है जब तेल कंपनियों ने लगातार दाम बढ़ाए हैं. इसका असर सिर्फ वाहन चलाने वालों पर नहीं, बल्कि रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ना शुरू हो गया है. क्योंकि ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सामान की कीमतें भी धीरे-धीरे बढ़ने लगती हैं.
सिर्फ दिल्ली नहीं, दूसरे शहरों में भी असर
Advertisement
ईंधन की यह महंगाई केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और मुंबई जैसे शहरों में भी CNG की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं.
अब कई शहरों में CNG के दाम 80 रुपये से काफी ऊपर पहुंच चुके हैं. ऐसे में जिन लोगों ने पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बचने के लिए CNG गाड़ियां खरीदी थीं, उन्हें भी अब ज्यादा राहत मिलती नजर नहीं आ रही.
आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
इन बढ़ती कीमतों के पीछे सबसे बड़ी वजह मध्य-पूर्व में चल रहा तनाव और युद्ध जैसी स्थिति को माना जा रहा है.भारत अपनी जरूरत का बहुत बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है. ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की सप्लाई प्रभावित होती है, तो उसका सीधा असर भारत पर पड़ता है. खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम समुद्री रास्तों पर संकट बढ़ने से तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. यही वजह है कि कच्चे तेल की कीमतें तेजी से ऊपर चली गई हैं,.
Advertisement
कच्चा तेल पहुंचा 100 डॉलर के पार
कुछ समय पहले तक क्रूड ऑयल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, लेकिन अब इसकी कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच चुकी है.जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होता है, तो भारत में पेट्रोल, डीजल और CNG जैसी ईंधन कीमतों पर भी उसका असर दिखता है. यही कारण है कि फिलहाल लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही और आने वाले दिनों में महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें
INPUT _IANS