×
जिस पर देशकरता है भरोसा

मिडिल ईस्ट संघर्ष- जहाज पर हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत, एक लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Middle East War: मध्य पूर्व में जहाज पर हुए हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत और एक के लापता होने की पुष्टि विदेश मंत्रालय द्वारा की गई है.

Author
12 Mar 2026
( Updated: 12 Mar 2026
08:00 AM )
मिडिल ईस्ट संघर्ष- जहाज पर हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत, एक लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

मिडिल-ईस्ट में व्यापारी जहाज पर हुए हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि एक लापता बताया जा रहा है. इसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में की. रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस दुखद घटना के अलावा इजरायल और दुबई में भी भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है. भारतीय दूतावास लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पीड़ितों के परिवारों को हर संभव जानकारी और मदद मुहैया कराई जा रही है.

सरकार भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है- रणधीर जायसवाल

जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार खाड़ी क्षेत्र में रह रहे भारतीयों के कल्याण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है. खाड़ी क्षेत्र के तनावपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजर रहे एक व्यापारी जहाज को निशाना बनाया गया था. इस हमले में जहाज पर सवार दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी. लापता व्यक्ति की तलाश भारतीय नौसेना और संबंधित देशों का बचाव दल कर रहा है, लेकिन युद्ध की स्थिति के कारण रेस्क्यू ऑपरेशंस में काफी बाधाएं आ रही हैं.

ईरान में फंसे 9 हजार भारतीयों की सुरक्षा पर चिंता

जायसवाल ने बताया कि ईरान को लेकर भी भारत चिंतित है क्योंकि वहां पर हमारे नौ हजार लोग फंसे हैं. कुछ ने पहले हमारी एडवाइजरी पर ध्यान दिया और स्वदेश लौटे लेकिन कई अभी भी वही हैं और उनसे दूतावास संपर्क साध रहा है. लोग ईरान के अलग-अलग हिस्सों में हैं, जिनसे दूतावास संपर्क साध रहा है. कुछ लोगों ने जमीन मार्ग से बॉर्डर क्रॉस करने की इच्छा जताई है. वो लोग यहां से पड़ोसी देशों अर्मेनिया और अजरबैजान पर पहुंच कर फ्लाइट्स लेना चाहते हैं.

इजरायल में भी एक भारतीय घायल

इजरायल में एक भारतीय घायल हो गया. विदेश मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, और राहत की बात यह है कि उसकी हालत में अब सुधार हो रहा है. तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास चिकित्सकों के संपर्क में है

संकट में फंसे भारतीयों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

यह भी पढ़ें

विदेश मंत्रालय ने खाड़ी देशों और इजरायल में स्थित सभी भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को 24/7 सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं. हेल्पलाइन नंबर जारी किया है ताकि संकट में फंसे भारतीय तुरंत संपर्क कर सकें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें