×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'अब पड़ोसी देशों पर नहीं करेंगे हमले...', ईरान के राष्ट्रपति ने मांगी माफी, सरेंडर को लेकर US को भी दो टूक संदेश

ईरान ने पड़ोसी मुल्कों से माफी भी मांगी है साथ ही अमेरिका को बड़ी चेतावनी दे डाली. ईरान के सरेंडर करने का सपना देख ट्रंप को उन्होंने दो टूक संदेश दे दिया.

Author
07 Mar 2026
( Updated: 07 Mar 2026
04:13 PM )
'अब पड़ोसी देशों पर नहीं करेंगे हमले...', ईरान के राष्ट्रपति ने मांगी माफी, सरेंडर को लेकर US को भी दो टूक संदेश
Advertisement

अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बड़ा बयान दिया है. देश के नाम संबोधन में पेजेश्कियान ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि ईरान अपने पड़ोसी मुल्कों पर हमला नहीं करेगा.

इतना ही नहीं ईरान ने पड़ोसी मुल्कों से माफी भी मांगी है साथ ही अमेरिका को बड़ी चेतावनी दे डाली. मसूद पेजेश्कियान ने कहा, अब पड़ोसी देशों पर हमले नहीं किए जाएंगे, जब तक कि उन देशों की जमीन से ईरान पर कोई हमला न किया जाए. 

अमेरिका को चेताया 

पेजेशकियन ने कहा, ईरान इन देशों के साथ तनाव बढ़ाना नहीं चाहता और भविष्य में ऐसे हमलों से बचने की कोशिश करेगा. अपने टेलीविजन संदेश में पेजेश्कियान ने शांति का हाथ बढ़ाते हुए अमेरिका के खिलाफ अपने सख्त रुख को भी क्लियर कर दिया. उन्होंने कहा, ‘हमारा बिना शर्त आत्मसमर्पण देखने का जो लोग सपना देख रहे हैं, वे अपने इस ख्वाब को कब्र तक साथ ले जाएंगे.’

पेजेश्कियान ने पड़ोसी मुल्कों को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान एक शांतिप्रिय देश है और सैन्य कार्रवाई को रोकने का फैसला क्षेत्रीय स्थिरता के हित में लिया गया है. 

Advertisement

बताया जा रहा है राष्ट्रपति पेजेश्कियान का ये रुख रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात करने के बाद आया है. इस बातचीत में पुतिन ने ईरान के साथ जारी विवादों को सुलझाने के लिए बल प्रयोग के खिलाफ रूस का कड़ा और सैद्धांतिक रुख दोहराया था. 

मिडिल ईस्ट के 13 देश बने ईरान का निशाना 

28 फरवरी को इजरायल ने अमेरिका के साथ ईरान पर हमला कर जंग की शुरुआत की थी. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के देशों से अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया था. 

अमेरिका ने किया बड़े हमले का ऐलान

Advertisement

एक तरफ ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने मिडिल ईस्ट में तनाव को कम करने का आह्वान किया है. दूसरी ओर अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा है कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को भारी नुकसान पहुंचाना है. 

यह भी पढ़ें- Iran-US War का असर! ईरान से जंग के बीच अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए आई ये बुरी खबर

यह भी पढ़ें

ईरान-US और इजरायल की जंग को 8 दिन हो गए हैं. इजराइली और अमेरिकी सेनाओं ने ईरान के कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया. जैसा की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं ये जंग लंबी चलने वाली है इसलिए लड़ाई हर दिन भीषण होती जा रही है. अमेरिका और इजरायल की सेनाएं ईरान पर मिसाइल हमलें कर रही हैं. दूसरी ओर इजराइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के हमले भी जारी हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें