Iran-US War: जंग में ट्रंप ने खुद को दे दिए 10 में से 15 नंबर, भारी तबाही के दिए संकेत, ईरान को तोड़ने का दावा

ईरान के खिलाफ इजरायल-अमेरिका के हमले का छठा दिन है. अमेरिकी सेना तेहरान समेत कई इलाकों में मिसाइलें बरसा रहा है. उधर ईरान भी मिडिल ईस्ट से अमेरिकी सेना पर वार कर रहा है. ये जंग अब भीषण रूप ले चुकी है.

Author
05 Mar 2026
( Updated: 05 Mar 2026
09:24 AM )
Iran-US War: जंग में ट्रंप ने खुद को दे दिए 10 में से 15 नंबर, भारी तबाही के दिए संकेत, ईरान को तोड़ने का दावा

Iran-US War: दुनिया को युद्ध के मुहाने पर धकेलने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद की पीठ थपथपाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. ईरान में अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद पूरा मिडिल ईस्ट जल रहा है और इस स्थिति में ट्रंप ने खुद को 10 में से 15 नंबर दिए हैं. 

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध में अमेरिकी सेना की जमकर तारीफ की है. अपने सैनिकों को युद्ध में दखेल कर ट्रंप उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा, युद्ध शुरू होने के एक हफ्ते से भी कम समय में अभियान ने तेज प्रगति हासिल की है और अमेरिका अब मजबूत स्थिति में है.  

ईरान पर दबाव का दावा 

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को बेहद सफल बताते हुए कहा कि युद्ध के मोर्चे पर स्थिति उम्मीद से बेहतर है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'हम युद्ध के मोर्चे पर अच्छा कर रहे हैं. किसी ने मुझसे पूछा कि 10 में से आप इसे कितनी रेटिंग देंगे. मैंने कहा लगभग 15.' ये बात ट्रंप ने व्हाइट हाउस में टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रमुखों से बातचीत के दौरान कही. उन्होंने अमेरिका-ईरान संघर्ष में अमेरिका की बढ़त का दावा किया. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान पर अमेरिका के दबाव का असर हो रहा है. ईरान के कई अहम चेहरे निशाने पर हैं. जबकि सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई समेत ईरानी सेना के टॉप कमांडर और नेता मारे जा चुके हैं. 

ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला 

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच सैन्य तनाव तेजी से बढ़ रहा है. जिसमें अमेरिका के भी कई सैनिक मारे जा चुके हैं. उधर इजरायल और अमेरिका के साथ जंग में ईरान को तगड़ा झटका लगा है. अमेरिका ने उसके एक जहाज पर तगड़ा हमला कर उसे डुबो दिया है. श्रीलंका के दक्षिणी तट पर एक अमेरिकी पनडुब्बी ने पानी के अंदर से ये वार किया और ईरानी युद्धपोत को नष्ट कर दिया, जिसमें 87 से ज्यादा लोग मारे गए. श्रीलंका के उप विदेश मंत्री ने युद्धपोत की पहचान फ्रिगेट आईआरआईआईएस डेना के रूप में की और बताया कि यह हमला खाड़ी से सैकड़ों मील दूर हिंद महासागर के पार हुआ, जहां अमेरिकी और इजरायली सेनाएं ईरान पर हमला कर रही हैं और तेहरान मिसाइल और ड्रोन हमलों से पलटवार कर रहा है.

यह भी पढ़ें- ईरानी युद्धपोत को अमेरिकी पनडुब्बी ने पानी के अंदर से हमला कर डुबोया, 87 की मौत, 100 से ज्यादा लापता, VIDEO

यह भी पढ़ें

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग को 6 दिन हो चुके हैं. जिसमें दोनों ओर से भारी नुकसान हुआ है. ईरानी अधिकारियों के मुताबिक़, दक्षिणी ईरान के शहर मीनाब में लड़कियों के एक स्कूल पर हमला हुआ, जिसमें 160 से ज़्यादा लोग मारे गए. इनमें छात्राओं के अलावा स्कूल के स्टाफ़ के लोग भी शामिल थे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें