×
जिस पर देशकरता है भरोसा

अब नहीं चलेगा VIP रौब, टोल पर फ्री एंट्री खत्म, सरकार का बड़ा कदम

Toll Plaza: सरकार ने इसी असमानता को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. नई व्यवस्था के तहत अब कोई भी सिर्फ VIP होने का दावा करके टोल फ्री में नहीं निकल पाएगा.

अब नहीं चलेगा VIP रौब, टोल पर फ्री एंट्री खत्म, सरकार का बड़ा कदम
Image Source: Canva
Advertisement

Toll Plaza: सफर के दौरान टोल प्लाजा पर लंबी लाइन में खड़े रहना लगभग हर यात्री के लिए एक आम परेशानी बन चूका है. ऐसे में जब कुछ गाड़ियां लाल-नीली बत्ती या VIP पहचान का हवाला देकर बिना रुके आगे निकल जाती है, तो बाकी लोगों को यह साफतौर पर गलत लगता है. अब सरकार ने इसी असमानता को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. नई व्यवस्था के तहत अब कोई भी सिर्फ VIP होने का दावा करके टोल फ्री में नहीं निकल पाएगा.

लाल-नीली बत्ती से नहीं मिलेगी छूट

पहले कई बार ऐसा देखा जाता था कि गाड़ियों पर लगी लाल या नीली बत्ती दिखाकर टोल टैक्स से बचा जाता था. लेकिन अब इस पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. साफ शब्दों में कहें तो अब चाहे गाड़ी पर कोई भी बत्ती लगी हो, टोल देना अनिवार्य होगा. यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि सभी के साथ बराबरी का व्यवहार हो और नियम सब पर एक जैसे लागू हों.

Advertisement

फर्जी VIP FASTag पर सख्ती

सरकार ने यह भी पाया कि कई लोग गलत तरीके से VIP FASTag बनवा लेते हैं और सालों तक टोल नहीं देते. इससे सरकार को हर साल भारी नुकसान हो रहा था. अब ऐसे फर्जी FASTag को पहचानकर ब्लॉक किया जाएगा. यानी जो लोग नियमों का गलत फायदा उठा रहे थे, उनकी अब खैर नहीं.

डेटा के जरिए होगी निगरानी

Advertisement

इस पूरी प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने एक केंद्रीय सिस्टम तैयार किया है. इसमें देशभर के FASTag और वाहन मालिकों का डेटा जोड़ा जाएगा. इसे आधार और सर्विस रिकॉर्ड से भी लिंक किया जा रहा है, ताकि तुरंत पता चल सके कि कौन व्यक्ति अभी उस सुविधा का हकदार है और कौन नहीं. इससे फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी और व्यवस्था ज्यादा पारदर्शी बनेगी.

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

अगर कोई सरकारी अधिकारी भी निजी गाड़ी पर सरकारी पहचान लगाकर टोल से बचने की कोशिश करता है, तो अब उसे भी टोल देना होगा. साथ ही उसकी शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचाई जाएगी. यानी अब नियम तोड़ना किसी के लिए भी आसान नहीं रहेगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें