रेलवे का बड़ा ऐलान, अब सस्ते मिलेंगे टिकट, यात्रियों को होगा डबल फायदा, जानिए कैसे उठाएं इस नई सुविधा का लाभ
Indian Railway New Rules: यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जो रोजाना ट्रेन से सफर करते है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह ऑफर कुछ समय के लिए नहीं, बल्कि 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगा. यानी यात्रियों के पास इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए अच्छा ख़ासा समय है.
Follow Us:
Railway Rules: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई और उपयोगी पहल शुरू की है. इस पहल का मकसद न सिर्फ लोगों का सफर आसान बनाना है, बल्कि उन्हें थोड़ा आर्थिक फायदा भी देना है. अब अगर आप अनारक्षित (जनरल) टिकट बुक करते है और वह भी डिजिटल तरीके से, तो आपको टिकट पर 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी. यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जो रोजाना ट्रेन से सफर करते है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह ऑफर कुछ समय के लिए नहीं, बल्कि 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगा. यानी यात्रियों के पास इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए अच्छा ख़ासा समय है.
डिजिटल पेमेंट पर ही मिलेगा फायदा
रेलवे ने साफ किया है कि यह 3% की छूट सिर्फ उन्हीं टिकटों पर मिलेगी, जिनकी बुकिंग RailOne ऐप के जरिए की जाएगी और भुगतान डिजिटल माध्यम से होगा. यानी अगर आप UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तभी आपको यह लाभ मिलेगा.इस कदम के पीछे रेलवे की सोच साफ है, देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना और यात्रियों को कैश रखने की झंझट से बचाना. अब टिकट लेने के लिए लाइन में लगने की जरूरत भी कम हो जाएगी.
रोज सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत
पहली नजर में 3% की छूट शायद बहुत ज्यादा न लगे, लेकिन अगर आप रोज ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो यह छोटी-सी बचत धीरे-धीरे बड़ी रकम में बदल सकती है. खासकर वे लोग जो हफ्ते में 5-6 दिन ट्रेन से आते-जाते हैं, उनके लिए यह काफी फायदेमंद साबित होगा.
महीने के अंत में जब आप हिसाब करेंगे, तो आपको महसूस होगा कि इस छोटी सी छूट ने आपकी जेब पर बोझ थोड़ा हल्का कर दिया है. यानी अब रोज का सफर थोड़ा सस्ता और आरामदायक हो जाएगा.
RailOne ऐप: एक ही जगह पर सारी सुविधाएं
यह भी पढ़ें
RailOne ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्रियों को रेलवे से जुड़ी ज्यादातर सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाएं. आपको अलग-अलग ऐप या वेबसाइट पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.चाहे टिकट बुक करना हो, पेमेंट करना हो या अन्य सेवाओं का इस्तेमाल, सब कुछ एक ही ऐप में आसानी से हो जाता है. इससे समय की बचत भी होती है और पूरी प्रक्रिया काफी सरल हो जाती है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें