ट्रेन में लड़का दिखा रहा था मजनूगीरी...लड़की ने पल भर में बदल दिया पूरा सीन, VIDEO वायरल
ट्रेन में वायरल हुए इस वीडियो में एक लड़का लड़की की तरफ इशारे करता नजर आता है. शुरुआत में लड़की नजरअंदाज करती है, लेकिन बाद में वह उसे सख्त जवाब देती है. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग इसे साहसिक कदम बता रहे है, जबकि कुछ इसे स्क्रिप्टेड रील भी मान रहे हैं.
Follow Us:
मेट्रो और ट्रेनों में वायरल होने वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा कारण बन जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का ट्रेन के अंदर बार बार एक लड़की की तरफ इशारे करता नजर आता है. शुरुआत में लड़की उसे नजरअंदाज करते हुए शांत बैठी रहती है लेकिन कुछ ही देर बाद स्थिति बदल जाती है. बताया जा रहा है कि लड़की अचानक लड़के को अपने पास बुलाती है और उसे ऐसा जवाब देती है कि आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं.
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग लड़की की प्रतिक्रिया को सही और साहसिक कदम बता रहे हैं.वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स इसे स्क्रिप्टेड रील मानते हुए वीडियो की सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं.
भारी पड़ी लापरवाही
वायरल हो रहे इस वीडियो में ट्रेन के अंदर एक लड़का लगातार एक लड़की की तरफ इशारे करता हुआ नजर आता है. शुरुआत में लड़की उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती रहती है, लेकिन कुछ देर बाद जब लड़के का व्यवहार नहीं रुकता, तो वह उसे अपने पास बुला लेती है. जैसे ही लड़का उसके पास पहुंचता है, लड़की खड़ी होकर उसे सख्त लहजे में फटकार लगाने लगती है. यह पूरा घटनाक्रम देखकर वहां मौजूद यात्री भी कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं. इसी बीच ट्रेन का अगला स्टेशन आ जाता है और लड़का तुरंत वहां से उतर जाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस वीडियो को @Rishika_35 नाम के एक्स एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं.
ट्रेन में एक लड़का बार-बार लड़की की तरफ इशारा कर रहा था
फिर लड़की ने अच्छा सबक सिखा दिया 🤣 pic.twitter.com/ChnewhDxTk— Rishu (@Rishika_35) May 13, 2026Advertisement
सोशल मीडिया लोग कर रहे प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने लड़की का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में यही सही जवाब होना चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों को इसी तरह का सबक मिलना चाहिए, जबकि दूसरे ने कहा कि लड़की ने बिल्कुल सही प्रतिक्रिया दी है. वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि अगर हर लड़की में इतना हौसला हो, तो कोई भी उन्हें परेशान करने की हिम्मत नहीं करेगा. एक यूजर ने तो यहां तक कहा कि जोरदार थप्पड़ के साथ उसने सही सबक सिखा दिया. हालांकि, कुछ लोगों ने इस वीडियो पर सवाल भी उठाए हैं. एक यूजर का कहना था कि दोनों आपस में दोस्त लग रहे हैं और यह वीडियो सिर्फ रील बनाने के लिए शूट किया गया है. दूसरे यूजर ने लिखा कि आजकल ट्रेनों में क्या चल रहा है, यह समझना मुश्किल हो गया है. वहीं एक अन्य यूजर ने हल्के अंदाज में कहा कि ट्रेन में तो रोजाना कोई न कोई वायरल कंटेंट बन ही जाता है.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां एक ओर कुछ लोग लड़की की प्रतिक्रिया को साहसिक और सही कदम बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स इसकी सच्चाई और इसे रील के रूप में शूट किए जाने की संभावना पर सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल यह मामला इंटरनेट पर बहस का कारण बना हुआ है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय साझा कर रहे हैं.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें