×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कर्नाटक में 55 साल के प्रोफेसर ने 19 साल की छात्रा को क्लास में कर दिया प्रपोज, बाहर निकलते ही हो गया इलाज, VIDEO

कर्नाटक के मेडिकल कॉलेज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मेडिकल के प्रोफेसर ने सरेआम क्लासरूम में छात्रा को प्रपोज कर दिया. फिर बाहर निकलते ही कर दिया गया इलाज. अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Karnataka Viral Video/ X
Advertisement

कर्नाटक के एक मेडिकल कॉलेज से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां एक प्रोफेसर ने वो कांड किया है, जिसने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर दिया है. मामला बेंगलुरु का है, जहां एक मेडिकल कॉलेज के क्लासरूम में डॉक्टरी के प्रोफेसर ने सरेआम एक 19 साल की एक छात्रा को कथित तौर पर प्रपोज कर दिया. आपको बताएं कि प्रोफेसर मोहम्मद अब्दुल्ला ने बीच लेक्चर ही छात्रा को प्रपोज कर दिया, जिसका छात्रा ने सबके सामने विरोध किया. अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

प्रोफेसर मोहम्मद अब्दुल्ला ने छात्रा को किया प्रपोज!

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक प्रोफेसर छात्रा को खुलेआम कह रहा है कि तुमने पहले मुझे प्रपोज किया, उसके बाद मैं तुम्हें प्रपोज कर रहा हूं. हालांकि छात्रा लगातार प्रोफेसर का विरोध करती रही. क्लासरूम में हुए इस वाक्ये के बाद छात्र-छात्राओं ने साथ मिलकर अब्दुल्ला का कायदे से इलाज कर दिया औ जमकर धुनाई कर दी. पीड़ित छात्रा ने भी चप्पल से प्रोफेसर की जमकर पिटाई कर दी. सबसे अच्छी बात ये रही कि इस छात्रा के क्लास के सभी छात्रों ने भी उसका साथ दिया और साथ मिलककर पिटाई की.

प्रोफेसर की क्लास से बाहर निकलते ही कर दी गई पिटाई!

Advertisement

आपको बताएं कि मेडिकल कॉलेज में इस तरीके की घटना सामने आना और प्रोफेसर का खुलेआम छात्रा को प्रपोज करना वाकई हैरान कर देने वाला मामला है. अब इस मामले को लेकर देशभर में बवाल छिड़ गया है. लोग अब प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. प्रोफेसर की उम्र 55 साल और छात्रा की उम्र 19 साल बताई जा रही है. हालांकि पूरे मामले का कॉन्टेक्स्ट क्या है, क्या कार्रवाई हुई और वायरल वीडियो की पुष्टि NMF News नहीं करता है. खबर वायरल वीडियो और उपलब्ध खबर सहित मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है.

यह भी पढ़ें

क्या है पूरा मामला और कांग्रेस के मंत्री से इस कॉलेज का क्या है कनेक्शन, जानने के लिए पूरा वीडियो देखें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें