टैटू छिपाने की कोशिश पड़ी भारी... मां ने कैमरे के सामने ही कर दी पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
लड़की टैटू बनवाकर मां से छिपाने की कोशिश करती है, लेकिन उसकी चाल पकड़ ली जाती है. इसके बाद घर में हंगामा मच जाता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायराल हो रहा है.
Follow Us:
सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ क्लिप ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं और लोगों को हंसी से लोटपोट कर देते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की का ‘कूल’ बनने का अंदाज कुछ ही मिनटों में उस पर भारी पड़ जाता है. कहानी इतनी मजेदार है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और दोस्तों के साथ शेयर भी कर रहे हैं.
टैटू छिपाने की अनोखी चाल
वीडियो में दिखता है कि लड़की अपनी गर्दन पर टैटू बनवाकर घर लौटती है. उसे लगता है कि वह बड़ी आसानी से यह बात अपनी मां से छिपा लेगी. घर पहुंचते ही वह मां और नानी के पास बैठ जाती है, लेकिन उसकी हरकतें सामान्य नहीं होतीं. वह लगातार अपनी गर्दन टेढ़ी करके बैठती है, ताकि टैटू नजर न आए. यही अजीब व्यवहार उसकी पोल खोल देता है. मां को शक होने लगता है कि कुछ तो गड़बड़ है.
A Punjabi girl got a tattoo without telling her family, and when her mother found out, she beat her. pic.twitter.com/Fg9mvcmtMS
— Aditya (@Warlock_Aditya) March 11, 2026
मां की नजर से नहीं बच पाई सच्चाई
थोड़ी ही देर में मां बेटी से सवाल करना शुरू कर देती है. बेटी बचने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन मां की पैनी नजरों से सच्चाई ज्यादा देर तक छिप नहीं पाती. आखिरकार टैटू का राज खुल ही जाता है. जैसे ही सच्चाई सामने आती है, घर का माहौल अचानक बदल जाता है. जहां कुछ देर पहले हंसी-मजाक चल रहा था, वहां अब तनाव नजर आने लगता है. टैटू का खुलासा होते ही मां गुस्से में आ जाती है और बेटी को एक जोरदार चांटा लगा देती है. कुछ पल पहले तक खुद को बहुत कूल दिखा रही लड़की अचानक सहम जाती है. वह तुरंत अपनी नानी की तरफ देखती है, मानो उनसे बचाने की उम्मीद कर रही हो. लेकिन मां पहले ही नानी को पूरी बात बता देती है. इसके बाद नानी भी चुप रह जाती हैं और लड़की की हालत देखने लायक हो जाती है.
यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं. लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं और अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “मम्मी के सामने कूल नहीं बनते दीदी.” तो किसी ने मजाक में कहा, “एक और लगाना था हमारी तरफ से.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “इसीलिए कहते हैं कि बड़ों के सामने ज्यादा स्मार्ट बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.”
यह भी पढ़ें
बहरहाल, यह वीडियो लोगों के लिए हंसी का पूरा डोज बन गया है. यह सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करता, बल्कि एक हल्का सा संदेश भी देता है कि घर में मां से कुछ भी छिपाना आसान नहीं होता. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रहा है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें