×
जिस पर देशकरता है भरोसा

भोपाल में क्लब के बाहर चार युवतियों की जमकर हुई मारपीट, एक की उंगली कटने से अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में रविवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. करीब ढाई बजे एक क्लब के बाहर चार युवतियां आपस में उलझ गईं..

भोपाल में क्लब के बाहर चार युवतियों की जमकर हुई मारपीट, एक की उंगली कटने से अस्पताल में भर्ती
Image Credits: IANS
Advertisement

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपीनगर इलाके में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक क्लब के बाहर चार युवतियों के बीच जमकर हाथापाई हो गई. घटना देर रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है.

क्लब के बाहर युवतियों के बीच मारपीट

पुलिस के अनुसार, एमपीनगर स्थित ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर बीच सड़क पर चार युवतियां आपस में भिड़ गईं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी युवतियां नशे की हालत में थीं और मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान एक युवती के हाथ की उंगली कटकर अलग हो गई, जिसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. अभी तक युवतियों के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिली है. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवती का हाल जाना. हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है.

Advertisement

इससे पहले ट्रैफिक सिपाही और रेलवे की महिला कर्मचारियों के बीच हुई थी मारपीट

गौरतलब है कि इससे पहले 16 मार्च को भोपाल में कोलार स्थित डी-मार्ट के सामने एक ट्रैफिक सिपाही और रेलवे की महिला कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी. विवाद की शुरुआत रेलवे कर्मियों की बस रोकने को लेकर हुई थी. ​आरोप था कि ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की. 

यह भी पढ़ें

इसके जवाब में बस में सवार महिलाओं ने भी सिपाही के साथ सड़क पर ही मारपीट की थी. वहीं, महिलाओं पर सिपाही की वर्दी फाड़ने का आरोप लगा था. हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों पक्ष कोलार थाने पहुंच गए थे, जहां रेलवे कर्मियों ने आरोप लगाया था कि सिपाही ने मर्यादा लांघी थी. पुलिस ने इस मामले की सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की थी.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें