'इलाज चुटकियों में...यही चीज मुझे परेशान करती है', भारत से तुलना कर अमेरिकी महिला ने अपने ही देश पर कसा तंज, VIDEO
सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी महिला द्वारा भारत में हेल्थ केयर सिस्टम की तारीफ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वो भारत और अमेरिका में इलाज के खर्चे की तुलना करते हुए बताती है कि वो परेशान है ये देखकर कि कैसे भारत के लोग तुरंत डॉक्टर से मिल सकते हैं, इलाज करवा सकते हैं.
Follow Us:
दुनियाभर में खाड़ी के देशों में जंग के बीच पैदा हुए ईंधन संकट और संभावित लॉकडाउन की चर्चाओं के बीच फिर से लोगों को कोराना काल और यूएस हेल्थकेयर सिस्टम की दिक्कतों की याद आ गई. कई लोग याद करने लगे कि कैसे कुछ अमेरिकी भारत आए थे और उन्हें उनके देश भेजने की व्यवस्था होने के बावजूद वो अपने देश नहीं जाना चाह रहे थे. वजह था अमेरिका का महंगातरीन हेल्थकेयर सिस्टम, जहां आम लोगों के लिए मामूली इलाज भी मुश्किल हैं और लाखों के बिल आते हैं. अगर हेल्थ इंश्योरेंस ना हो तो लोग बिल के बोझ से जीते जी मर जाएं. इसी बीच एक अमेरिकी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भी कुछ यही बयां कर रही है. उसने भारत और अमेरिका के हेल्थ केयर सिस्टम की तुलान करते हुए जो कहा उस पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है.
अमेरिकी महिला ने अपने हेल्थकेयर सिस्टम पर क्यों कसा तंज?
दरअसल ये एक दिलचस्प वीडियो एक अमेरिकी महिला Liz Bohms का है. Liz ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में मजाकिया अंदाज में जिस तरह भारत के हेल्थ केयर सिस्टम की तारीफ करते हुए जो कहा, वो तेजी से वायरल हो रहा है. जिस तरह वो कहती है कि भारत में लोगों का आसानी से, सस्ते में इलाज हो जाता है, दवाइयां कम पैसे में मिल जाती हैं, टेस्ट तुरंत हो जाता है, भारत की यही चीज उसे 'बहुत परेशान' करती है.
भारत में हेल्थकेयर 'बहुत आसान’
लिज को जो चींजे देखकर परेशान कर गईं कि कैसे भारत में स्वास्थ्य सेवाएं इतनी आसान और तेज हैं. वो ये भी नहीं समझ पाई कि कैसे भारत में लोग सीधे अस्पताल जा सकते हैं, डॉक्टर को दिखा सकते हैं, टेस्ट भी उसी दिन हो जाते हैं और खर्च भी बहुत कम होता है. यानी कि अमेरिकियों की तरह भारतीयों को डॉक्टर, टेस्ट के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ता और ना ही छोटी-मोटी जांच के लिए हजारों रुपए के बिल आते हैं.
अमेरिकी हेल्थकेयर सिस्टम को बता दिया मुश्किल
इतना ही नहीं लिज ने अमेरिकी हेल्थकेयर सिस्टम पर भारतीय हेल्थ सिस्टम से तुलना करते हुए तंज कसा और कहा कि अमेरिकी लोगों को डॉक्टर से मिलने के लिए लंबा इंतजार, कई क्लिनिक्स में कॉल करना होता है, कोटेशन लेना पड़ता है. उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि अमेरिका में तो असली ‘मज़ा’ तब आता है जब आपको पता चलता है कि आपका बीमा इलाज को कवर ही नहीं करता. लिज की बात काफी सच है. अमेरिका में लोगों को काफी खर्चीले हेल्थकेयर सिस्टम से जूझना पड़ता है, लोगों के लिए इलाज कराना काफी मुश्किल है. हेल्थकेयर काफी हाईटेक और मॉडर्न है, लेकिन अफोर्डेबल नहीं है. उनकी यह बात लोगों को हंसी जरूर दिला रही है, लेकिन अमेरिकियों अंदर के दुख को भी बता रही है.
सोशल मीडिया यूजर्स ने दी तमाम तरह की प्रतिक्रिया
लिज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी दो वजहें हैं. एक तो ये कि जिस तरह का लिज का अंदाज है और दूसरा ये कि जिस तरह भारत का हेल्थ केयर सिस्टम अफोर्डेबल है. लोग ये कह रहे हैं कि इतने मॉडर हेल्थकेयर सिस्टम का क्या करें अगर वो लोगों की पहुंच से ही दूर हो जाए. लोग अगर हॉस्पिटल, डॉक्टर तक ही नहीं पहुंच पाएं, टेस्ट और दवाईयां भी ना मिले और बिल के बोझ से मरीज जीते जी मर जाए. इसलिए तो एक यूजर ने लिखा कि मैं अमेरिका से भारत आया हूं और यहां उसी दिन डॉक्टर से अपॉइंटमेंट मिलना मुझे आज भी हैरान करता है. दूसरे यूजर ने कहा- यह व्यंग्य बिल्कुल सही है. हेल्थकेयर हर जगह इतनी ही आसान होनी चाहिए.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें