WhatsApp बना और भी स्मार्ट! चैटिंग के साथ अब करें मोबाइल रिचार्ज
WhatsApp Mobile Recharge: WhatsApp एक नया फीचर लेकर आ रहा हैं , जिससे आप उसी ऐप में रहकर अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकेंगे, जहाँ आप रोज चैट करते हैं. मतलब अब चैटिंग करते करते ही रिचार्ज भी हो जाएगा, बिना कही और जाए.
Follow Us:
WhatsApp Mobile Recharge: आजकल हम सबकी जिंदगी में मोबाइल और इंटरनेट कितना जरुरी हो गया हैं , ये बताने की जरूरत नहीं हैं. ऐसे में बार बार अलग अलग ऐप खोलकर रिचार्ज करना थोड़ा झंझट वाला काम लगता हैं .इसी को आसान बनाने के लिए WhatsApp एक नया फीचर लेकर आ रहा हैं , जिससे आप उसी ऐप में रहकर अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकेंगे, जहाँ आप रोज चैट करते हैं. मतलब अब चैटिंग करते करते ही रिचार्ज भी हो जाएगा, बिना कही और जाए.
PayU के साथ मिलकर आया नया फीचर
इस सुविधा को और आसान और भरोसेमंद बनाने के लिए PayU के साथ साझेदारी की गई है. इसका फायदा ये है कि पेमेंट प्रोसेस सुरक्षित और तेज रहेगा. आप सिर्फ अपने नंबर का ही नहीं, बल्कि अपने दोस्तों या घरवालों का भी रिचार्ज बहुत आसानी से कर पाएंगे. यह फीचर धीरे-धीरे सभी Android और iPhone यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो रहा है, इसलिए अगर अभी नहीं दिख रहा तो कुछ समय में आपके ऐप में भी आ जाएगा.
किन-किन नेटवर्क पर करेगा काम?
यह नया फीचर भारत के बड़े टेलीकॉम नेटवर्क जैसे Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea (VI) के प्रीपेड नंबरों को सपोर्ट करता है. इसका मतलब है कि ज्यादातर लोगों के लिए यह फीचर काम करेगा. आप अलग-अलग रिचार्ज प्लान देख सकते हैं, अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं और तुरंत पेमेंट कर सकते हैं. पेमेंट के लिए भी कई ऑप्शन मिलेंगे, जैसे डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड, ताकि आप अपनी सुविधा के अनुसार भुगतान कर सकें.
₹ आइकन से सब कुछ होगा आसान
WhatsApp ने इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए एक खास ₹ (रुपये) का आइकन भी जोड़ा है. यह आइकन आपको ऐप की होम स्क्रीन पर ही मिल जाएगा. इस एक आइकन पर टैप करके आप पेमेंट, रिचार्ज और दूसरी सर्विसेज तक जल्दी पहुँच सकते हैं. यानी अब आपको अलग-अलग ऑप्शन ढूंढने की जरूरत नहीं, सब कुछ एक ही जगह पर मिल जाएगा, वो भी बहुत आसान तरीके से.
कैसे करें WhatsApp से मोबाइल रिचार्ज?
अगर आप सोच रहे हैं कि इसे इस्तेमाल करना मुश्किल होगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. प्रक्रिया बहुत ही सीधी है:
यह भी पढ़ें
सबसे पहले WhatsApp खोलें और होम स्क्रीन पर ₹ आइकन पर टैप करें
“Mobile Prepaid Recharge” का ऑप्शन चुनें
जिस नंबर का रिचार्ज करना है, उसे सेलेक्ट करें
टेलीकॉम ऑपरेटर कन्फर्म करें
अपनी जरूरत का रिचार्ज प्लान चुनें
पेमेंट का तरीका चुनें (UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड)
सारी जानकारी चेक करके पेमेंट कन्फर्म कर दें
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें