×
जिस पर देशकरता है भरोसा

एक नहीं, पूरे घर को ठंडा करेगा ये Cooler – और बिजली का बिल? आधा भी नहीं

कूलर का भी एक रूप ऐसा है, जिसके सामने AC भी पानी भरेगा. जी, हां, इसे डक्ट एयर कूलर कहा जाता है. इस कूलर के फायदे इतने हैं कि आप अपने AC को रिप्लेस कर देंगे. तो आइए जानते हैं इसकी ख़ासियत

एक नहीं, पूरे घर को ठंडा करेगा ये Cooler – और बिजली का बिल? आधा भी नहीं
Advertisement

भारत में भले ही कूलर का इस्तेमाल बड़ी संख्या में होता हो, लेकिन एक एयर कंडीशनर के आगे कूलर को कमतर आंका जाता है. पर क्या हो अगर आपको पता चले कि कूलर का भी एक रूप ऐसा है, जिसके सामने AC भी पानी भरेगा. जी, इसे डक्ट एयर कूलर कहा जाता है. इस कूलर के फायदे इतने हैं कि आप अपने AC को रिप्लेस कर देंगे.  


डक्ट कूलर क्या है?

एक आम कूलर से अलग होता है डक्ट कूलर 

Advertisement

एक ही जगह से ठंडी हवा पास कर पहुंचाता है ठंडक 

डक्ट कूलर में होती है बड़ी ताकतवर मोटर और बड़े कूलिंग पैड 

मोटर और कूलिंग पैड यादा ठंडी हवा करता है पैदा

डक्ट कूलर पूरे घर में एकसमान फैलाता है ठंडक

सिस्टम छुपे होने से साफ़-सुथरा दिखता है डक्ट कूलर 

Advertisement


AC और डक्ट कूलर के फायदे

AC के मुकाबले डक्ट एयर कूलर बहुत कम बिजली खर्च करता है. दरअसल इस कूलर में सिर्फ एक मोटर और एक फैन होता है. इसी की मदद से पानी का इस्तमाल कर हवा को ठंडा करके पूरे घर में फैलाता है. डक्ट एयर कूलर, एयर कंडीशनर के मुकाबले 80-90% तक कम बिजली खपत करता है. एक AC में कंप्रेसर, गैस और बहुत सारी ऐसी इलेक्ट्रॉनिक चीजें होती हैं, जो बहुत ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करती है. 8-10 घंटे AC चलाने पर जितना बिजली का बिल आता है, उसकी तुलना में डक्ट कूलर दिनभर चलाने पर आधा बिल भी नहीं आता. ऐसे में अगर आप बिजली बिल में कमी लाना चाहते हैं तो घर में ठंडक फैलाने के लिए एक AC की जगह डक्ट कूलर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.


Advertisement

एक AC के मुकाबले में डक्ट एयर कूलर का मेंटेनेंस आसान भी है और सस्ता भी. क्योंकि डक्ट कूलर में ज्यादा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं होता. डक्ट कूलर में ज्यादा से ज्यादा आपको समय-समय पर पानी की टंकी साफ करनी होती है और कूलिंग पैड बदलने होते हैं. एक तो इसका खर्च बहुत कम आता है और ऊपर से कोई दिक्कत आती है तो आपको कोई एक्सपर्ट टेक्नीशियन बुलाने की जरूरत भी नहीं पड़ती. वहीं AC की सर्विसिंग का खर्चा ज्यादा होता है. AC में हर साल गैस डलवानी पड़ सकती है, फिल्टर साफ करना पड़ता है और इसके लिए अमूमन टेक्नीशियन पर निर्भर होना पड़ता है, जो कि महंगा और हेक्टिक साबित होता है.


स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है डक्ट कूलर?

डक्ट कूलर आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है. क्योंकि AC की हवा कमरे में बार-बार घूमती रहती है, वहीं डक्ट कूलर ताजी हवा को खींचकर, उसे पानी में से गुजारकर ठंडा करता है और फिर अंदर भेजता है. डक्ट कूलर की हवा में नमी बनी रहती है, इससे दम घुटने जैसा महसूस नहीं होता.


Advertisement

यह भी पढ़ें

इतना ही नहीं AC की हवा से कई बार लोगों को ड्रायनेस, स्किन प्रॉब्लम या सांस की दिक्कत हो सकती है. दरअसल एक एयर कंडीशनर हवा में नमी भी कम कर देता है. इसके उलट एक कूलर खासकर गर्मी और सूखे मौसम में बहुत आरामदायक होता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें