×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'सपा की रैली में दंगाइयों, भू-माफियाओं और अपराधियों का बोलबाला...' डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बड़ा हमला

Deputy CM Keshav Maurya: नोएडा के दादरी में आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए रैली में पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाषण पर तीखा प्रहार करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी की रैली को पूरी तरह फ्लॉप शो बताया.

Author
30 Mar 2026
( Updated: 30 Mar 2026
01:27 PM )
'सपा की रैली में दंगाइयों, भू-माफियाओं और अपराधियों का बोलबाला...' डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बड़ा हमला
Image Source: Social Media
Advertisement

गौतम बुद्ध नगर, नोएडा के दादरी में आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए रैली में पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाषण पर तीखा प्रहार करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी की रैली को पूरी तरह फ्लॉप शो बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की राजनीति का मूल चरित्र बांटो और राज करो की नीति का है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक जब अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार थी, तब उत्तर प्रदेश की स्थिति बेहद खराब थी और कानून-व्यवस्था चरमरा गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान प्रदेश में “त्राहि-त्राहि” की स्थिति बनी हुई थी और उद्योगपति राज्य छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो गए थे.

गुर्जर समाज की रैली पर भी सवाल, कार्यशैली पर निशाना

नोएडा में गुर्जर समाज को लेकर आयोजित रैली को लेकर भी डिप्टी सीएम ने कड़ी टिप्पणी की. उन्होंने आरोप लगाया कि इस रैली में दंगाइयों, भू-माफियाओं और अपराधियों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जो समाजवादी पार्टी की कार्यशैली को दर्शाता है. मौर्य के अनुसार, इस तरह की गतिविधियां यह बताती हैं कि पार्टी किस तरह के तत्वों को बढ़ावा देती रही है और उनकी राजनीति किस दिशा में काम करती है.

पीडीए नारे को बताया भ्रामक, पिछड़ों-दलितों के विरोध का आरोप

केशव मौर्य ने सपा के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे को भी फर्जी और भ्रामक करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव वास्तव में पिछड़ों और दलितों के हितैषी नहीं हैं, बल्कि उनके विरोधी रहे हैं. मौर्य का कहना था कि सपा का यह नारा केवल राजनीतिक लाभ के लिए गढ़ा गया है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है.

Advertisement

नोएडा और विकास के मुद्दे पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें

मौर्य ने अखिलेश यादव पर नोएडा को लेकर अंधविश्वास का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब अखिलेश यादव अंधविश्वास के चलते नोएडा नहीं जाते थे, लेकिन आज उसी क्षेत्र में डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बड़े विकास कार्य हो रहे हैं. उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि यह परियोजना प्रदेश के विकास का प्रतीक है, जिससे क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें