×
जिस पर देशकरता है भरोसा

ग्रेटर नोएडा केस: 51 लाख और फॉर्च्यूनर के लिए दीपिका की हत्या! पति और ससुर अरेस्ट, पिता ने क्या बताया?

पिता संजय नागर ने कहा कि दीपिका की धूमधाम से शादी की थी. करोड़ों रुपए खर्च किए, टॉप मॉडल की स्कार्पियो भी दी. उनका कहना है कि शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा था.

Author
18 May 2026
( Updated: 18 May 2026
03:17 PM )
ग्रेटर नोएडा केस: 51 लाख और फॉर्च्यूनर के लिए दीपिका की हत्या! पति और ससुर अरेस्ट, पिता ने क्या बताया?
Source- IANS
Advertisement

ग्रेटर नोएडा में एक 25 साल की युवती की संदिग्ध मौत का मामला गर्मा गया है. ससुराल वालों के मुताबिक, युवती ने छत से कूदकर सुसाइड कर लिया जबकि परिवार ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है. 

मामला ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र अंतर्गत जलपुरा गांव का है. जहां 14 महिला पहले ब्याह करके आई दीपिका नागर की ससुराल में संदिग्ध मौत हो गई. बताया जा रहा है दीपिका के शरीर पर चोट के निशान भी थे. परिवार इसे आत्महत्या नहीं हत्या का आरोप लगा रहा है. दीपिका के परिवार ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों से 51 लाख रुपए और फॉर्चूयनर कार की मांग की थी. 

दीपिका के परिवार ने क्या आरोप लगाए? 

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है. पिता संजय नागर ने कहा कि दीपिका की धूमधाम से शादी की थी. करोड़ों रुपए खर्च किए, टॉप मॉडल की स्कार्पियो भी दी. उनका कहना है कि शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा था. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, दीपिका की शादी जलपुरा गांव के ऋतिक पुत्र मनोज के साथ बड़े धूमधाम से हुई थी. परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है. घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने ससुराल पक्ष पर दीपिका की हत्या करने का आरोप लगाया. 

दीपिका ने पिता को फोन कर क्या बताया? 

संजय नागर ने बताया 17 मई को उनकी बेटी दीपिका का उनके पास कॉल आया था. उसने बताया था कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की. वह फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग कर रहे हैं. इसके बाद पिता बेटी के ससुराल पहुंचे और समझाइश कर लौट आए. 

Advertisement

पिता इधर घर पहुंचे ही थे कि उनके पास कॉल आ गया कि दीपिका छत से गिर गई है और आप शारदा अस्पताल आ जाइए. बदहवास परिवार हॉस्पिटल पहुंचा, यहां देखा तो उनकी बेटी पहले ही मर चुकी है. परिवार का कहना है कि ससुराल वालों ने ही दीपिका को छत से नीचे फेंककर हत्या कर दी. उसके शरीर पर भी चोट के निशान थे जो बता रहे थे कि उसके साथ कई बार मारपीट की गई है. पिता संजय ने ससुर मनोज, सास पूनम, पति ऋतिक, ननद नेहा और तन्वी, समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. घटना की जानकारी मिलने पर थाना ईकोटेक-3 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है. 

पति और ससुर अरेस्ट 

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि दीपिका दहेज उत्पीड़न से परेशान थी और उसने घर की छत से कूदकर जान दे दी. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतका के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement

यह भी पढ़े़ं- हैदराबाद में रिटायर्ड IPS की पत्नी की बेरहमी से हत्या, घर से कीमती सामान समेत नौकरानी फरार, नेपाली गैंग पर गहराया शक

यह भी पढ़ें

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. वहीं, मृतका के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें