Delhi Water Shortage: इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, दिल्ली जल बोर्ड ने जारी किया अलर्ट
गर्मी से पहले ही दिल्ली में पानी को लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने अलर्ट जारी कर दिया है, अगले दो दिन तक दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.
Follow Us:
Delhi Water Supply: राजधानी दिल्ली में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली जल बोर्ड ने अगले दो दिन के लिए कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहने की जानकारी दी है. 6 और 7 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों में पानी सप्लाई बाधित रहेगी.
दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने लोगों को पहले से ही पानी स्टोर रखने की सलाह दी है. जल बोर्ड ने ऑफिशियल X हैंडल पर पोस्ट कर पानी की सप्लाई बाधित रहने की जानकारी दी.
दिल्ली जल बोर्ड ने क्या कहा?
दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) के अनुसार, भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई के चलते पानी का सप्लाई प्रभावित हो सकती है. 6 और 7 अप्रैल 2026 में बाहरी दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रह सकती है.
!!Water Alert!!
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) April 5, 2026
Due to the annual flushing programme of UGR and Booster Pumping Stations, water supply will be affected on 06.04.2026 and 07.04.2026 in several areas of Delhi.
Residents are advised to store adequate water in advance.
We regret the inconvenience caused and… pic.twitter.com/QfrhvEv4xE
किन इलाकों में बाधित होगी पानी की सप्लाई?
6 अप्रैल को सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी, रोहिणी सेक्टर-2 पॉकेट 4, फिलिंग पॉइंट और काराला विलेज
7 अप्रैल को सुल्तानपुरी सेक्टर-3 पॉकेट F 23 रोहिणी, सेक्टर 3, पॉकेट-A-1 रोहिणी फिलिंग पॉइंट, सेक्टर-3 पॉकेट-B 10 रोहिणी, सेक्टर-3 पॉकेट-C 12 रोहिणी
दिल्ली जल बोर्ड ऐसे करेगा मदद
जल बोर्ड ने एक दिन पहले अलर्ट जारी कर लोगों को आगाह कर दिया है, ताकि लोग पहले से दो दिन के पानी का इंतजाम कर लें. इसके बावजूद जरुरत पड़ने पर या भारी कमी होने पर दिल्ली जल बोर्ड के सेंटर कंट्रोल रूम या स्थानीय जल बोर्ड कार्यालय से टैंकर की मदद मांग सकते हैं. इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं. वहीं, अलग-अलग इलाकों के हिसाब से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.
अशोक विहार वॉटर इमरजेंसी 011- 24306089
पश्चिम विहार वॉटर इमरजेंसी 011- 25274679, 25275259, 25275260
पंजाबी बाग वॉटर इमरजेंसी 011- 25223658
होलम्बी वॉटर इमरजेंसी 011- 27700789, 27700474
यह भी पढ़ें
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें