×
जिस पर देशकरता है भरोसा

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह को मिला राष्ट्रीय सम्मान, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना को साकार करने में योगदान के लिए GACS ने किया सम्मानित

विधायक धीरेंद्र सिंह को ग्लोबल एसोसिएशन फॉर कॉर्पोरेट सर्विसेज ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना को साकार करने में योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया.

Author
04 Apr 2026
( Updated: 04 Apr 2026
07:08 PM )
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह को मिला राष्ट्रीय सम्मान, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना को साकार करने में योगदान के लिए GACS ने किया सम्मानित
NMF NEWS
Advertisement

ग्रेटर नोएडा में जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह को ग्लोबल एसोसिएशन फॉर कॉर्पोरेट सर्विसेज (GACS) द्वारा सम्मानित किया गया. विधायक को यह सम्मान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना को साकार करने में उनके योगदान और क्षेत्रीय विकास के प्रयासों के लिए दिया गया.

'यह जेवर क्षेत्र की जनता सम्मान'

सम्मान प्राप्त करने के बाद विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा-

यह मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि जेवर क्षेत्र की जनता और किसानों का सम्मान है. उन्होंने विशेष रूप से उन किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और त्याग के बिना एयरपोर्ट परियोजना संभव नहीं हो पाती.

विधायक ने GACS डेलिगेशन से कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक आधारभूत संरचना परियोजना नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने जोर दिया कि यह परियोजना आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने की क्षमता रखती है.

Advertisement

आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित होगा जेवर

विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि उनका लक्ष्य जेवर क्षेत्र को एक प्रमुख आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है, जहां उद्योग, व्यापार और रोजगार के नए अवसर विकसित हों. यह सम्मान उनके इसी दृष्टिकोण और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

यह भी पढ़ें

कार्यक्रम के अंत में धीरेंद्र सिंह ने GACS डेलिगेशन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें क्षेत्र के समग्र विकास के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें