CM योगी ने देखी ‘आनंद मठ’ की नाट्य प्रस्तुति, छात्रों को किया सम्मानित, मंच पर पहुंची नन्ही बच्ची को मुख्यमंत्री ने दी चॉकलेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भारतेंदु नाट्य अकादमी के संपूर्ण भवन और दो प्रेक्षागृहों के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया. उन्होंने यहां कलाविदों-पूर्व छात्रों का सम्मान, रंगवेद पत्रिका का विमोचन और प्रदर्शनी का अवलोकन किया.
Follow Us:

बच्ची ने पैर छूकर मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया
मुख्यमंत्री ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय रचित उपन्यास आनंदमठ की नाट्य प्रस्तुति भी देखी. इसके पहले भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया. मंच पर पहुंची एक बच्ची ने पैर छूकर मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया. सीएम ने बच्ची का उत्साहवर्धन करते हुए चॉकलेट दी.
मुख्यमंत्री के हाथों इन्हें मिला सम्मान
यह भी पढ़ें
किरण बिसारिया, लखीमपुर खीरी
पद्मश्री रामगोपाल बजाज, नई दिल्ली
पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी, लखनऊ
प्रो. अजय मलकानी, रांची
रविशंकर खरे, गोरखपुर
चित्रा मोहन, प्रयागराज
मंजू ब्रजनंदन शर्मा सहारनपुर
मुनीश सप्पल मुंबई
डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी प्रयागराज
डॉ. अजीत सैगल, वाराणसी
राकेश निगम, लखनऊ
प्रमोद सिंह राणा, आगरा
आलोक पांडेय, शाहजहांपुर
कुशल दुबे, जौनपुर
राकेश पांडेय, भदोही
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें