Assam Election 2026: असम में एक्टिव हुईं ‘दीदी’, TMC ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे दिया मौका
CM ममता बनर्जी ने असम में कैंडिडेट की लिस्ट तैयार की है. इसके साथ ही पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में बदलाव भी किए हैं.
Follow Us:
Assam TMC Candidate List: बंगाल के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस असम चुनाव में भी एक्टिव हो गई है. TMC ने असम में BJP और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने के लिए प्लान बनाया है और मैदान में अपने उम्मीदवारों को उतार दिया है. असम चुनावों के लिए TMC ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है.
असम कैंडिडेट की लिस्ट TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में तैयार की गई है. इस सूची में TMC के सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.
जारी सूची के अनुसार, मांडिया (बारपेटा) सीट से शेरमन अली अहमद, हाजो-सुअलकुची (एससी) सीट से रोजी अहमद (फुनू दास), गुवाहाटी सेंट्रल से अविजीत मजूमदार, चाबुआ-लाहोवाल (डिब्रूगढ़) से इनुस कुमार कंदापन, मरियानी (जोरहाट) से परेश बोरा, करीमगंज नॉर्थ से परिमल रंजन रॉय और करीमगंज साउथ से अजीज अहमद खान (रानू खान) को उम्मीदवार बनाया गया है.
उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में किया बदलाव
इसके साथ ही पार्टी ने पहली सूची में एक अहम बदलाव भी किया है. पहली सूची में शामिल क्रम संख्या 6 के तहत चामरिया विधानसभा सीट (एसी नंबर 27) से घोषित उम्मीदवार की उम्मीदवारी वापस ले ली गई है.
All India Trinamool Congress, under the guidance and inspiration of Hon’ble Chairperson Smt. @MamataOfficial , is pleased to announce the first list of candidates of Assam Pradesh Trinamool Congress for the upcoming Assam Assembly Election, 2026. pic.twitter.com/tQQ3QbGjRO
— AITC Assam (@AITC4Assam) March 20, 2026
TMC ने अपने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे जनता की सेवा के लिए आगे बढ़ें और लोगों का विश्वास जीतें.
यह भी पढ़ें- महिलाओं, युवाओं और किसानों पर फोकस: तृणमूल कांग्रेस के घोषणा-पत्र में ममता बनर्जी की 10 प्रतिज्ञाएं
इससे पहले शनिवार 21 मार्च को TMC ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 17 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया था.
असम में कब होंगे चुनाव?
असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और यह एक सदनीय विधायिका है. निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव के अनुसार, इनमें से नौ सीटें अनुसूचित जाति (एससी) और 19 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा, असम का प्रतिनिधित्व संसद में भी महत्वपूर्ण है. राज्य के पास लोकसभा की 14 सीटें और राज्यसभा की 7 सीटें हैं. असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर मतदान केवल एक ही चरण में 9 अप्रैल को होगा और नतीजे 4 मई को आएंगे.
यह भी पढ़ें
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें