×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IPL 2026: कौन हैं शिवांग कुमार जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक नए चेहरे को मौका दिया है. ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में युवा स्पिनर शिवांग कुमार ने आईपीएल में डेब्यू किया.

Author
02 Apr 2026
( Updated: 02 Apr 2026
08:27 PM )
IPL 2026: कौन हैं शिवांग कुमार जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू
Image Credits: IANS
Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के छठे मुकाबले में स्पिनर शिवांग कुमार को मौका दिया है. ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच के साथ शिवांग आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं.  

एसआरएच के लिए शिवांग कुमार का डेब्यू

26 मई 2002 को जन्मे शिवांग मध्य प्रदेश से आते हैं। लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर ने दिसंबर 2025 में लिस्ट-ए करियर की शुरुआत की थी. वह मध्य प्रदेश की ओर से 3 लिस्ट-ए मैच खेले, जिसमें 14.30 की औसत के साथ 10 विकेट निकाले.

गेंदबाजी के साथ शिवांग ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं. इसी साल 6 जनवरी को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में उन्होंने 67 रन की पारी खेली थी. 8 जनवरी 2026 को शिवांग ने कर्नाटक के खिलाफ 10 ओवरों में 45 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। वह अपने करियर में 4 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 4 विकेट निकाले हैं.

Advertisement

एसआरएच ने शिवांग कुमार 30 लाख रुपए के बेस प्राइज ख़रीदा 

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने शिवांग कुमार को 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर अपने साथ जोड़ा. महज सात मैचों के अनुभव के साथ शिवांग का आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में डेब्यू यह दर्शाता है कि टीम मैनेजमेंट ने उनमें कुछ खास देखा है.

गुरुवार को टॉस के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने इस खिलाड़ी की तारीफ में कहा, "हमने शिवांग को टीम में शामिल किया है, जिससे विकेट लेने के विकल्प खुले रहेंगे, उन्होंने नेट्स में अच्छी गेंदबाजी की है. हम उन्हें मौका दे रहे हैं."

केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

Advertisement

मुकाबले में टॉस जीतकर केकेआर ने एसआरएच को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. केकेआर ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि एसआरएच ने शिवांग कुमार को बतौर गेंदबाज चुना है.

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी के साथ इस मैच में उतरी है.

वहीं, ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, डेविड पायने और जयदेव उनादकट के साथ यह मुकाबला खेल रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें