उत्तराखंड कैबिनेट का विस्तार: देहरादून में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में दिलाई शपथ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर सभी नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने विधायक विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह केड़ा और प्रदीप बत्रा को शुभकामनाएं दीं.
Follow Us:
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित लोकभवन में शुक्रवार को नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. लोकभवन में हुए इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी रही.
सरकार में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में खाली पड़े पांचों पदों को भरते हुए नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. सभी को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई.
समारोह की एक खास बात यह रही कि भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत भाषा में शपथ लेकर सबका ध्यान आकर्षित किया.
लंबे समय से था विस्तार का इंतजार
गौरतलब है कि राज्य में काफी समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही थीं. इसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकों और बातचीत का सिलसिला भी जारी था. शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सभी खाली पदों को भर दिया गया.
धामी सरकार में मंत्रिमंडल के पांच पद लंबे समय से खाली थे. इनमें से एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद खाली हुआ था, जबकि दूसरा पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के चलते रिक्त हुआ. इसके अलावा, तीन पद पहले से ही खाली चल रहे थे.
कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे. इनमें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भरत चौधरी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा शामिल रहे.
मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर सभी नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने विधायक विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह केड़ा और प्रदीप बत्रा को शुभकामनाएं दीं.
यह भी पढ़ें
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी नेताओं का जनसेवा के प्रति समर्पण, अनुभव और नेतृत्व प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति और दिशा देगा. उन्होंने विश्वास जताया कि पर्वतीय क्षेत्रों की समझ, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क की मजबूती से राज्य में संतुलित और समावेशी विकास को बल मिलेगा. साथ ही सभी को नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें