भक्ति के बीच मातम- नालंदा के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल
Sheetla Mata Temple: बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. इस दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है.
Follow Us:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के मघड़ा मेले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया है. जहां प्रसिद्ध माता शीतला के मंदिर में अचानक भगदड़ मचने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों में महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है.
शीतला माता मंदिर में मची भगदड़
इस घटना में 12 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि चैत्र के अंतिम मंगलवार को शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई थी. इसी क्रम में मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई. भगदड़ के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे. भगदड़ के कारण लोग एक-दूसरे को कुचल दिए.
प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण को लेकर कोई उपाय नहीं किया गया था. यहां हर मंगलवार को भीड़ लगती है. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव प्रारंभ कर दिया गया है. पूजा कार्य रोक दिया गया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
प्रशासन की लापरवाही से स्थानीय लोगों में आक्रोश
कहा जा रहा है कि मंदिर और मेले में लोगों की भारी भीड़ थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, हर मंगलवार को यहां भीड़ होती है. मंदिर में कोई लाइन में लगना नहीं चाहता, सबको लगता है कि हम पहले अंदर चले जाएं. इसी को लेकर भगदड़ मच गई. स्थानीय लोग इस घटना के बाद आक्रोश में हैं. स्थानीय लोग इसे प्रशासन की लापरवाही के कारण घटना की बात कह रहे हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा?
यह भी पढ़ें
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना काफी दुखद है और इससे मर्माहत हूं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से चार-चार लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. बताया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें