×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही फ्लाइट का इंजन फेल, IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 161 यात्री थे सवार

Indigo Flight Emergency Landing: IndiGo की फ्लाइट संख्या 6E 579 का इंजन फेल हो गया. पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया.

Author
28 Mar 2026
( Updated: 28 Mar 2026
01:13 PM )
विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही फ्लाइट का इंजन फेल, IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 161 यात्री थे सवार
Advertisement

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब फुल इमरजेंसी की घोषणा हुई. यहां विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही विमान बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची. विमान का इंजन फेल होने के बाद रनवे नंबर 28 पर इमरजेंसी लागू किया गया. 

बताया जा रहा है IndiGo की फ्लाइट संख्या 6E 579 का इंजन फेल हो गया. ये विमान आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही थी, लेकिन बीच में ही विमान में तकनीकी खराबी दिखी. इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी, पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की समय पर मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया. विमान में क्रू समेत 161 लोग सवार थे. 

पायलट ने कब दी टेक्निकल खराबी की जानकारी? 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10.53 पर इमरजेंसी कॉल आया था. जिसके बाद एयरपोर्ट और फायर ब्रिगेड की टीम को अलर्ट किया गया. इसके बाद रनवे नंबर 28 को खाली करवाकर फुल इमरजेंसी लागू की गई. SOP के तहत रनवे पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंची. हालांकि IndiGo के इस विमान ने सुरक्षित लैंडिंग कर ली. जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली. 

IndiGo के प्रवक्ता ने क्या बताया? 

दमकल विभाग के मुताबिक, सभी सुरक्षित हैं और कोई हानि नहीं हुई है. फ्लाइट जब दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी, तभी इमरजेंसी की कॉल मिली. इंडिगो प्रवक्ता ने बताया, ’28 मार्च, 2026 को विशाखापट्टनम से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई 579 में लैंडिंग से ठीक पहले एक तकनीकी खराबी पाई गई. 
 
एहतियाती कदम के तौर पर और मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, पायलटों ने प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग का अनुरोध किया और विमान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, दिल्ली पर सुरक्षित रूप से उतर गया. इसके बाद विमान की जांच और मेंटेनेंस की जा रही है. इंडिगो ने कहा, हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. 

IndiGo से पहले कब हुई IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग? 

गौरतलब है कि 24 फरवरी 2026 को स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया था. स्पाइसजेट की बोइंग 737 विमान की उड़ान एसजी121 के चालक दल को खराबी का पता चला, जिसके बाद फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा था. 

Advertisement

यह भी पढ़़ें- जज साहब की थाली में निकला ‘फंगस’, Air India के क्रू पर भड़के न्यायमूर्ति, फ्लाइट में ही शुरू हो गया हाई वोल्टेज ड्रामा

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया था. वहीं, 9 नवंबर 2025 में मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की एक उड़ान को इंजन में खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. विमान के सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित थे. 

यह भी पढ़ें

इससे पहले 12 सितंबर 2025 को गुजरात के कांडला एयरपोर्ट से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की क्यू400 उड़ान को भी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर इसी तरह की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें