×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘ये कोई साधारण फिल्म नहीं है’, Dhurandhar के सपोर्ट में उतरीं स्मृति ईरानी, तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा नोट

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' थियेटर्स पर धमाल मचा रही है, वहीं इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने भी धुरंधर की जमकर तारीफ़ की है.

‘ये कोई साधारण फिल्म नहीं है’,  Dhurandhar के सपोर्ट में उतरीं स्मृति ईरानी, तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा नोट
Advertisement

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और बॉक्स ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम इसकी तारीफ कर रहे हैं.

'धुरंधर' की तारीफ में क्या बोलीं स्मृति ईरानी?

 अब इस लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी का नाम भी जुड़ गया है. दरअसल, स्मृति ईरानी ने बुधवार को फिल्म की तारीफ की.  उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के कलाकारों के साथ साथी आदित्य धर की तस्वीरें शेयर कीं. स्मृति ईरानी ने लिखा कि अगर आपने कभी किसी शहीद सैनिक की पत्नी की आंखों में दर्द देखा हो, उसे श्मशान घाट तक जाते देखा हो, जम्मू के जगती कैंप का दर्द महसूस किया हो, संसद हमले या 26/11 मुंबई हमले के गवाहों से बात की हो, तो इस फिल्म की किसी भी बात से गुस्सा होने की जरूरत नहीं है.आखिर ये सिर्फ एक फिल्म है.

Advertisement

‘’धुरंधर' कोई साधारण फिल्म नहीं है’

स्मृति ईरानी  ने  लिखा, "'धुरंधर' कोई साधारण फिल्म नहीं है, बल्कि उन जिंदगियों की गूंज है, जो जी गई और खो गई. अगर सिनेमा आपको इतना एहसास करा दे, तो उसे गुस्से की नहीं, सम्मान की जरूरत है.” स्मृति ने आदित्य धर के डायरेक्शन और रिसर्च की तारीफ की. उन्होंने कहा कि आदित्य एक शानदार कहानीकार हैं और रिसर्च में तो उनसे भी आगे की चीज है. 

स्मृति ईरानी ने आगे लिखा?

Advertisement

स्मृति ईरानी यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे लिखा, "एक मां-बाप के मृत बेटे का चेहरा देखकर, जो दर्द अक्षय खन्ना के चेहरे पर दिखा, वह अभिनय का जबरदस्त उदाहरण है और रणवीर की आंखें बिना बोले सब कुछ कह देती हैं; यह उन लोगों के लिए एक सीख है जो अपने काम में निरंतरता और पहचान बनाना चाहते हैं. इसी के साथ ही अर्जुन रामपाल का इतना डरावना और प्रभावशाली दिखना भी एक बड़ी बात है और संगीग का क्या कहना.”

मुकेश छाबड़ा की भी तारीफ की 

 स्मृति ने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की भी तारीफ की और कहा कि जब आदित्य धर जैसा जुनूनी डायरेक्टर और मुकेश छाबड़ा जैसी नजर मिलती है, तो परदे पर धमाका होना तय है. 

‘इस रोल के लिए माधवन से बेहतर कोई नहीं’

Advertisement

आर. माधवन के अजीत डोभाल वाले किरदार पर उन्होंने लिखा, "जिन्होंने असल में अजीत डोभाल को करीब से देखा है, उन्हें शुरू में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन सच ये है कि इस रोल के लिए माधवन से बेहतर कोई नहीं कर सकता था. बाहर से शांत, अंदर तूफान, बिल्कुल वैसा ही.”

‘हम हमेशा आपके ऋणी रहेंगे’

स्मृति ने आखिरी में सभी ज्ञात-अज्ञात सुरक्षाकर्मियों और शहीदों को सलाम किया. उन्होंने लिखा, "उन सभी बहादुर पुरुषों और महिलाओं को धन्यवाद, जो आज भी हर भारतीय को न्याय दिलाने के लिए काम कर रहे हैं. हम हमेशा आपके ऋणी रहेंगे.”

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें