×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Dhurandhar के आगे नहीं टिक पाए पुष्पा 2- एनिमल, रणबीर कपूर- अल्लू अर्जुन समेत तमाम बड़े स्टार्स को चटाई धूल

‘धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. फिल्म ने अब तक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं, फिल्म ने 8वें दिन यानि दूसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने का ख़िताब अपने नाम कर लिया है.

Dhurandhar के आगे नहीं टिक पाए पुष्पा 2- एनिमल, रणबीर कपूर- अल्लू अर्जुन समेत तमाम बड़े स्टार्स को चटाई धूल
Advertisement

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल कर रही है. फिल्म की कहानी, कास्टिंग, डायरेक्शन और गाने खूब तारीफ बटोर रहे हैं. आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इस फिल्म की खूब तारीफ कर रही हैं.

9 दिनों में कितने करोड़ कमाए 

वहीं रणवीर सिंह की ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ऐसा कमाल कर रही है, जिसने कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है. फिल्म ने 9 दिनों में 290 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दूसरे शनिवार यानि 9वें दिन 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. 

Advertisement

धुरंधर ने कई फिल्मों को चटाई धूल

धुरंधर ने अब तक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं, फिल्म ने 8वें दिन यानि दूसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. इसने रणबीर कपूर की एनिमल से लेकर सनी देओल की ग़दर 2, विक्की कौशल की छावा से लेकर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को भी मात दे दी है. 

दूसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं टॉप 10 हिंदी फिल्में

Advertisement

Dhurandhar: Rs. 31.00 cr.

Pushpa 2 (Hindi): Rs. 25.00 cr.

Chhaava: Rs. 23.00 cr.

Animal: Rs. 22.25 cr.

Bahubali 2: Rs. 19.75 cr.

Advertisement

Gadar 2: Rs. 19.5cr

The Kashmir Files: Rs. 18.75 cr.

Stree 2: Rs. 18.25 cr.

Advertisement

Saiyaara: Rs. 18.00 cr.

Dangal: Rs. 17.75 cr.

फिल्म की दमदार कास्ट 

Advertisement

बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री, ऋतिक रोशन, राकेश पंडित और तारा शर्मा समेत कई सितारों ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की. 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जबकि अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं. फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है.

‘धुरंधर मेरे दिमाग से नहीं निकल रहा’, Dhurandhar के फैन बने ऋतिक रोशन, बोले- मैं पार्ट 2 के लिए इंतजार नहीं कर सकता

धुरंधर ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ 

धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल कर रही है, फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़  का बिज़नेस कर लिया है,

Advertisement

इसका मतलब ये फिल्म ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी पसंद की जा रही है. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें