×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘भगवान की कृपा से...’, दुबई में मिसाइल हमलों के बीच फंसीं ईशा गुप्ता सुरक्षित लौटीं, बयां किया आंखों देखा हाल

दुबई में मिसाइल हमलों के बीच फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शा गुप्ता सुरक्षित भारत लौटीं आई हैं. एक्ट्रेस ने वापस आकर अपना आंखों देखा हाल बताया है.

‘भगवान की कृपा से...’, दुबई में मिसाइल हमलों के बीच फंसीं ईशा गुप्ता सुरक्षित लौटीं, बयां किया आंखों देखा हाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस  ईशा गुप्ता कुछ दिनों से दुबई में फंसी हुई थीं. मिसाइलों के हमलों और हवाई क्षेत्र के बंद होने की वजह से फ्लाइट्स रद्द हो गई थीं. मंगलवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि अब वे सुरक्षित रूप से दुबई से भारत लौट आई हैं. 

‘मैं अपने घर पर वापस सुरक्षित लौट आई हूं’

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया.  इस नोट में उन्होंने अपनी आने की जानकारी के साथ वहां के मुश्किल हालातों का जिक्र किया और यूएई की सरकार की तारीफ की. उन्होंने लिखा, "मैं अपने घर पर वापस सुरक्षित लौट आई हूं. आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत शुक्रिया. मेरे लिए यह स्थिति बहुत कठिन थी, लेकिन भगवान की असीम कृपा से हम सब सुरक्षित हैं.”

‘सब अपने परिवार वालों को फोन करके बता रहे थे’

उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला 28 फरवरी, रविवार को शुरू हुआ था, जब वे अबू धाबी एयरपोर्ट पर थीं. उन्होंने लिखा, "दोपहर 1 बजे के आसपास एयरपोर्ट बंद हो गया. चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. फिर मिसाइल हमलों की खबरें आने लगीं. अगले पल क्या होगा, यह कोई नहीं जानता था. एयरपोर्ट पर अजनबी लोग एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे थे. सब अपने परिवार वालों को फोन करके बता रहे थे.”

‘मैं चेक-इन नहीं कर पाई थी’

एक्ट्रेस ने यूएई की तारीफ की. उन्होंने लिखा, "एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा कर्मी तुरंत सक्रिय हो गए. वे शांत रहे और स्थिति को संभालने में जुट गए. मैं चेक-इन नहीं कर पाई थी, इसलिए होटल वापस जाना पड़ा. रात के समय होटल में कई लोगों से बात हुई, तो पता चला कि एयरपोर्ट पर फंसे सभी यात्रियों को खाने के लिए पैसे दिए गए. कुछ घंटों बाद लाइन लगाकर उन्हें अबू धाबी के अलग-अलग होटलों में जगह दी गई.”

‘सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई’

उन्होंने बताया कि रात 9 बजे तक बसें तैयार हो गईं. शहर और आइलैंड के होटलों में लोगों को ले जाया गया. मीडिया में खबर आने से पहले ही सरकार ने सभी होटलों को आदेश दिया कि फंसे यात्रियों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था करें. उन्होंने लिखा, "यह सिर्फ कमरा देने तक नहीं था. उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सिर्फ परिवार या दोस्त साथ रहें. यूएई के इंटीरियर मिनिस्ट्री की तरफ से फोन पर लगातार अलर्ट और नोटिफिकेशन आते रहे. सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई. जब हालात शांत लगे, तो भरोसा दिलाने वाले मैसेज भी भेजे गए.”

‘होटल की सुरक्षा टीम लगातार सबको भरोसा दिलाती रही’

एक्ट्रेस ने होटल मैनेजमेंट स्टाफ की तारीफ की. उन्होंने लिखा, "होटल मैनेजमेंट वाले अच्छे से काम कर रहे थे.हमारे हर सवाल का जवाब अच्छे से देने की कोशिश कर रहे थे, भले जानकारी पूरी न हो. इसी के साथ ही, कोई सेवा बंद नहीं हुई. होटल लॉबी लोगों से भरी थी. सुरक्षा अलर्ट की वजह से सब वहां थे. डर तो था, लेकिन कोई अफरा-तफरी नहीं मची. होटल की सुरक्षा टीम लगातार सबको भरोसा दिलाती रही.”

‘सभी लोग डरे हुए थे, लेकिन एकजुट थे’

यह भी पढ़ें

एक्ट्रेस ने लिखा कि सभी लोग डरे हुए थे, लेकिन एकजुट थे. उन्होंने लिखा, "एयरलाइंस ने सभी को रीबुकिंग या रिफंड के लिए मैसेज भेजे. वहीं, मैं और मेरी मिलकर एयरलाइन को कॉल करते रहे थे. यह सब दिखाता है कि एक देश की असली ताकत क्या होती है. जरूरत पड़ने पर उन्होंने तुरंत कदम उठाए. किसी को दोष नहीं दिया, सिर्फ मजबूत फैसले लिए. उन्होंने उन सभी का धन्यवाद किया, जो लोगों को घर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं. कहा, "आपका देश वाकई खास है"

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें