×
जिस पर देशकरता है भरोसा

एमी विर्क ने पंजाब में बाढ़ पीड़ित 200 घरों को लिया गोद, गुरु रंधावा-सोनू सूद ने भी बढ़ाए मदद के हाथ

पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क ने इंस्टाग्राम पर बाढ़ प्रभावितों के लिए एक पोस्ट लिखी और मदद की पेशकश की. उन्होंने 200 घरों को गोद लेने का ऐलान किया है. इसके अलावा सोनू सूद और गुरु रंधावा भी मदद के लिए आगे आए हैं.

एमी विर्क ने पंजाब में बाढ़ पीड़ित 200 घरों को लिया गोद, गुरु रंधावा-सोनू सूद ने भी बढ़ाए मदद के हाथ
Advertisement

 पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है. नदियों के उफान और लगातार बारिश ने कई जिलों के हालात बिगाड़ दिए हैं. सैकड़ों गांव पानी में डूब चुके हैं, लोगों के घर उजड़ गए हैं, फसलें तबाह और जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. इस मुश्किल घड़ी में जहां सरकार और राहत टीमें काम कर रही हैं. वहीं पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं.

एमी विर्क ने बाढ़ पीड़ित 200 घरों को लिया गोद

पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क ने इंस्टाग्राम पर बाढ़ प्रभावितों के लिए एक पोस्ट लिखी और मदद की पेशकश की. उन्होंने 200 घरों को गोद लेने का ऐलान किया है. एमी विर्क ने पोस्ट में लिखा, "पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही देखकर दिल दुखता है. अपने लोगों को बिना छत के देखकर मैं पूरी तरह टूट गया हूं. उन्हें राहत देने के लिए एक छोटा सा प्रयास करने जा रहा हूं. हमारी टीम 200 घरों को गोद ले रही है, जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया है.”

Advertisement

उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ आश्रय से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह आशा, सम्मान और फिर से शुरुआत करने की ताकत देने के बारे में है. आइए हम सभी मिलकर जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करें.”

गुरू रंधावा भी कर रहे बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद 

लोकप्रिय पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा पहले ही बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद कर रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पंजाब और बाढ़ से प्रभावित सभी राज्यों के लिए प्रार्थना. आइए हम हरसंभव मदद करें.मैं अपने इलाके डेरा बाबा नानक और अपने गांव धारोवाली के पास सहायता शिविर लगा रहा हूं.”

Advertisement

सोनू सीद ने भी बढ़ाया मदद का हाथ 

वहीं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी मदद के हाथ आगे आए हैं. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं पंजाब के साथ हूं. इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं है. हम सब मिलकर हर एक व्यक्ति को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करेंगे. अगर आपको किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया बेझिझक संदेश भेजें. हम आपकी हरसंभव मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे.”

Advertisement

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें