×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP में कहां है संकटा देवी मंदिर, श्रीकृष्ण ने खुद स्थापित की थी महालक्ष्मी की प्रतिमा, भक्तों का हर कष्ट हर लेती हैं मां

संकटा देवी मंदिर न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि लखीमपुर खीरी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान भी है. आज भी दूर-दूर से भक्त यहां आकर मां संकटा देवी से कष्ट व संकट हरने की प्रार्थना करते हैं.

UP में कहां है संकटा देवी मंदिर, श्रीकृष्ण ने खुद स्थापित की थी महालक्ष्मी की प्रतिमा, भक्तों का हर कष्ट हर लेती हैं मां
Advertisement

धन, वैभव, सुख और शांति की देवी माता लक्ष्मी का देश भर में कई दिव्य मंदिर है, जहां दर्शन मात्र से भक्तों का कल्याण हो जाता है. ऐसा ही एक पावन मंदिर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी शहर में स्थित है. यहां माता लक्ष्मी को शहर की कुलदेवी माना जाता है. लोक मान्यता है कि महाभारत युद्ध के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं यहां माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की थी. रुक्मिणी ने इसी स्थान पर माता की आराधना की थी. 

संकटा देवी मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है

प्राचीन नैमिषारण्य क्षेत्र में स्थित अति प्राचीन यह मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. संकटा देवी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध यह धाम लखीमपुर खीरी की आध्यात्मिक पहचान है. संकटा देवी मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि महाभारत काल से जुड़ी गहरी आस्था और पौराणिक कथा का जीवंत प्रमाण है. 

ये जगह संकटा देवी मंदिर के रूप में कैसे प्रसिद्ध हुई

लोक मान्यता के अनुसार, महाभारत युद्ध समाप्त होने के बाद भगवान श्रीकृष्ण जब पशुपतिनाथ की यात्रा पर नेपाल जा रहे थे, तब रुक्मिणी ने यहां कुछ समय रुककर लक्ष्मी पूजन करने की इच्छा जताई. रुक्मिणी की इच्छा पूरी करने के लिए श्रीकृष्ण ने स्वयं यहां माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की और रुक्मिणी ने विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना की. तभी से यह जगह संकटा देवी मंदिर के रूप में प्रसिद्ध हो गई. प्राचीन समय में यह क्षेत्र नैमिषारण्य का हिस्सा था, जहां घने और सुंदर वन थे. रुक्मिणी को इस रमणीक स्थान पर रुकने का मन हुआ, जिसके बाद कृष्ण ने यहां महालक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर दी. संकटा देवी को महालक्ष्मी का रूप भी कहा जाता है.

Advertisement

लखीमपुर से पहले इस जगह का नाम क्या था?

संकटा देवी मंदिर न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि लखीमपुर खीरी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान भी है. आज भी दूर-दूर से भक्त यहां आकर मां संकटा देवी से कष्ट व संकट हरने की प्रार्थना करते हैं. माता लक्ष्मी की स्थापना के कारण ही इस शहर का नाम पहले लक्ष्मीपुर पड़ा, जो बाद में लखीमपुर हो गया. मंदिर शहर के रेलवे स्टेशन से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित है. यहां का विशाल प्रांगण, भव्य गुंबद और चारों ओर हरे-भरे वृक्ष मंदिर को और अधिक आकर्षक बनाते है. मुख्य मूर्ति भूरे पत्थर की है, जिस पर चांदी का कवच चढ़ाया गया है. मूर्ति सिंहासन पर विराजमान है.

यहां कौन-कौनसी शक्ति पीठें है?

Advertisement

मंदिर का मुख्य द्वार पूरब दिशा की ओर है और दक्षिण में भी एक बड़ा द्वार बना हुआ है. परिसर में यज्ञ स्थल, प्रदक्षिणा पथ भी हैं. नवरात्र में बड़ी देवी प्रतिमा भी स्थापित की जाती है. गर्भगृह में माता के साथ ही मंदिर परिसर में श्रीराम भक्त पंचमुखी हनुमान और शिवलिंग भी विराजमान हैं, संकटा देवी मंदिर शहर के प्रमुख शक्ति पीठों में से एक है. यहां संकटा देवी, बंकटा देवी और शीतला देवी की शक्ति पीठें हैं, जिनमें संकटा देवी मुख्य हैं. 

कब यहां जागरण आयोजित किए जाते हैं

यह भी पढ़ें

मंदिर में मंगला आरती, फूलों से सजी भव्य श्रृंगार के साथ दूसरी आरती, मंदिर बंद होने से पहले आरती और रात में कपाट बंद होने से पहले की आरती की जाती है. मंदिर में आरती समिति और पुरोहितों द्वारा नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जाती है. चैत्र व वासंतिक दोनों नवरात्रों में यहां देवी जागरण आयोजित होते हैं.  इसके अलावा, गुप्त नवरात्रि, शुक्रवार, मंगलवार व देवी के अन्य दिनों पर विशेष पूजन किए जाते हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पूजा करने आते हैं. मंदिर के विशाल प्रांगण में विवाह, मुंडन, अन्नप्राशन और नामकरण जैसे संस्कार भी किए जाते हैं. साल में एक बार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी होता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें