×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CBSE 10th Result 2026:10वीं के नतीजे घोषित, एक क्लिक में डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट

CBSE 10th Result 2026: कई दिनों की कड़ी मेहनत, टेंशन और इंतजार के बाद रिजल्ट देखने का समय आ गया हैं. वहीं अच्छी बात यह हैं की इस बार बोर्ड ने रिजल्ट चेक करने के कई आसान तरीके दिए है , ताकि किसी भी छात्र  को परेशानी न हो.

Author
15 Apr 2026
( Updated: 15 Apr 2026
04:44 PM )
CBSE 10th Result 2026:10वीं के नतीजे घोषित, एक क्लिक में डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट
Image Source: Canva /CBSE Board
Advertisement

CBSE 10th Result 2026 Live: आज आखिरकार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी की ( Central Board of Secondary Education ) ने 10 वी कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर ही दिया हैं. जिन भी छात्रों ने इस साल परीक्षा दी थी , उनके लिए यह पल बेहद ही अहम और भावनाओं से भरा होता हैं. कई दिनों की कड़ी मेहनत, टेंशन और इंतजार के बाद रिजल्ट देखने का समय आ गया हैं. वहीं अच्छी बात यह हैं की इस बार बोर्ड ने रिजल्ट चेक करने के कई आसान तरीके दिए है , ताकि किसी भी छात्र  को परेशानी न हो. 

कहां-कहां देख सकते हैं रिजल्ट?

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन कई प्लेटफॉर्म्प पर जाकर देख सकते हैं. सबसे पहले तो आप CBSE की official website और CBSE Results portal पर जाकर सीधे अपना स्कोर देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker भी एक बहुत ही आसान और सुरक्षित तरीका है, जहां आपके मार्कशीट जैसे डॉक्यूमेंट्स पहले से सेव रहते हैं. अगर आप मोबाइल यूजर हैं, तो UMANG App के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

वेबसाइट पर रिजल्ट कैसे चेक करें?

Advertisement

अगर आप पहली बार रिजल्ट चेक कर रहे हैं, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. बस ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

सबसे पहले रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं
होमपेज पर “Class X Results 2026” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें
अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर या एडमिट कार्ड आईडी भरें
जानकारी डालते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा
उसे ध्यान से देखें और भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें

यह भी पढ़ें

इस बार रिजल्ट जल्दी क्यों आया?
इस साल रिजल्ट जल्दी जारी होने की एक खास वजह है. CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड )ने 10वीं कक्षा के लिए अब साल में दो बार परीक्षा कराने का प्लान बनाया है.पहला चरण पूरा हो चुका है और दूसरा चरण मई में होन वाला है. इसी वजह से बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन जल्दी पूरा कर लिया ताकि अगली परीक्षा की तैयारी समय पर शुरू हो सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें