×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bihar Board 10th Result 2026: 10वीं के रिजल्ट में लड़कों पर फिर भारी पड़ीं लड़कियां, टॉप 3 में 2 छात्राओं ने मारी बाजी

Bihar Board 10th Result 2026: इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की तरह 10वीं में भी छात्रों से आगे छात्राएं नजर आ रही हैं. 10वीं की टॉपर सूची में पहले स्थान पर दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया.

Bihar Board 10th Result 2026: 10वीं के रिजल्ट में लड़कों पर फिर भारी पड़ीं लड़कियां, टॉप 3 में 2 छात्राओं ने मारी बाजी
Advertisement

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक (10वीं) का परीक्षा परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया. बिहार ऐसा पहला राज्य है जिसने मार्च महीने में ही मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया.

10वीं परीक्षा में किसने किया टॉप

रविवार को जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम को देखें तो इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की तरह मैट्रिक में भी छात्रों से आगे छात्राएं नजर आ रही हैं.  10वीं की टॉपर सूची में पहले स्थान पर दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया. जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौड़ाही (वैशाली) की सबरीन परवीन ने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं. इसी तरह देखा जाए तो पहले तीन स्थानों में शामिल पांच परीक्षार्थियों में चार छात्राएं हैं. 

दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर कौन रहा?

Advertisement

प्रदेश भर में दूसरे स्थान पर बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना ने 489 अंक के साथ 97.8 प्रतिशत लाए हैं. इसी तरह तीसरे स्थान पर यूसीसी माध्यमिक विद्यालय, बक्सर की अनूपा कुमारी और बेगूसराय के ओम कुमार हैं, जिन्होंने 488 नंबर के साथ 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. इसी तरह चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन परीक्षार्थी पहुंचे हैं. समस्तीपुर जेपी हाई स्कूल, नरहन, समस्तीपुर की ज्योति कुमारी, बांका के अनुभव कुमार और पूर्णिया के अंश राज ने 487 अंक प्राप्त किए हैं. 

पांचवे नंबर पर किसने मारी बाजी

बेगूसराय की प्रेरणा कुमारी, भोजपुर की नसरीन परवीन, बेगूसराय के अभनिष कुमार, कैमूर के विकास कुमार गुप्ता और सहरसा के रूपेश कुमार ने 486 अंक लाकर संयुक्त रूप से प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है.

टॉप 5 में 13 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई

Advertisement

इस तरह देखा जाए तो इस बार टॉप -पांच में 13 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है. पूरी टॉप-10 की सूची में कुल 139 विद्यार्थियों के नाम दर्ज हैं. इस बार की परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में छात्राओं की संख्या भी अधिक है. 

12वीं में 26 टॉपरों में 19 लड़कियां शामिल थीं

यह भी पढ़ें

बता दें कि इससे पहले सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा आयोजित 12वीं यानी इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम जारी किए गए थे. 12वीं में 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है. इस बार तीनों संकायों के 26 टॉपरों में 19 लड़कियां शामिल थीं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें