NCRTC में डिप्टी जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती जारी, 9 मई तक करें आवेदन
NCERT: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने डिप्टी जनरल मैनेजर समेत कुल चार पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है.
Follow Us:
NCERT: अगर आप सरकारी या प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने डिप्टी जनरल मैनेजर समेत कुल चार पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. यह मौका खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो रेलवे, ट्रांसपोर्ट या इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते है.
पदों का विवरण और आवेदन तिथि
NCERT: इस भर्ती के तहत सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (ट्रैक) और मैनेजर/सिक्योरिटी के एक-एक पद, जबकि डिप्टी जनरल मैनेजर (ट्रैक) के दो पद शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 9 मई तक जारी रहेगी. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें.
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में BE/B.Tech (सिविल) या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास आवश्यक अनुभव और कौशल भी होना चाहिए, क्योंकि ये पद जिम्मेदारी वाले हैं. आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम आयु 45 से 65 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 9 अप्रैल के आधार पर होगी. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया और सैलरी
चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और योग्यता आधारित रखा गया है. इसमें उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे चरण शामिल होंगे. जो उम्मीदवार इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, उन्हें पद के अनुसार हर महीने 80,000 रुपये से लेकर 2,20,000 रुपये तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा, जो इस अवसर को और भी खास बनाता है.
आवेदन कैसे करें
आवेदन करने के लिए सबसे पहले एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर दिए गए भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें. जरूरी दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करने के बाद फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें और फिर सबमिट कर दें. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना न भूलें.
हार्ड कॉपी भेजना न भूलें
ऑनलाइन आवेदन के बाद एक और जरूरी स्टेप है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक लिफाफे में डालकर ‘कैरियर सेल, मानव संसाधन विभाग, गतिशक्ति भवन, आईएनए कॉलोनी, नई दिल्ली - 110023’ पते पर 9 मई या उससे पहले भेजनी होगी. समय पर यह प्रक्रिया पूरी करना चयन के लिए बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें
INPUT- IANS
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें