×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली की नई EV Policy 2.0 लागू, अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना हुआ और आसान! नई पॉलिसी में ₹1 लाख तक का फायदा

New Policy 2.0: अगर आपकी गाड़ी BS -IV या उससे पुरानी पेट्रोल / डीजल वाली है, और आप उसे स्क्रैप कर देते है , तो नई इलेक्ट्रिक गाड़ी लेने पर सरकार आपको ₹1 लाख तक का इंसेंटिव देगी. इसका मतलब है कि पुराने वाहन को हटाने और नई EV लेने पर आपको सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा.

Author
30 Mar 2026
( Updated: 30 Mar 2026
02:54 PM )
दिल्ली की नई EV Policy 2.0 लागू, अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना हुआ और आसान! नई पॉलिसी में ₹1 लाख तक का फायदा
Image Source: Social Media
Advertisement

Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली की हवा में अब सिर्फ ठंडक नहीं, एक बेचैनी घुली है. इसी को देखते हुए दिल्ली में अब सफाई और स्वच्छ हवा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है. राजधानी ने नई Delhi EV Policy 2.0 लागू की है , जिससे लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की और आकर्षित किय जा सके और साथ ही पुरानी गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके. अगर आपकी गाड़ी BS -IV या उससे पुरानी पेट्रोल / डीजल वाली है, और आप उसे स्क्रैप कर देते है , तो नई इलेक्ट्रिक गाड़ी लेने पर सरकार आपको ₹1 लाख तक का इंसेंटिव देगी. इसका मतलब है कि पुराने वाहन को हटाने और नई EV लेने पर आपको सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा.

सभी प्रकार की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर मिलेगा लाभ

नई पॉलिसी सिर्फ कार तक ही सीमित नहीं है. इसमें तीन तरह की इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए अलग-अलग इंसेंटिव रखे गए हैं:

Advertisement

इलेक्ट्रिक कार -  अगर आप पुरानी गाड़ी स्क्रैप करके नई EV कार खरीदते हैं, तो ₹1 लाख तक का फायदा हो सकता है.
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर – स्कूटर या बाइक लेने पर भी इंसेंटिव मिलेगा, जिससे छोटे वाहन भी साफ-सुथरे और प्रदूषण रहित हो जाएंगे.
इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर – ऑटो या ई-रिक्शा लेने वालों के लिए भी सरकार इंसेंटिव दे रही है.
इस तरह, पॉलिसी हर तरह के नागरिक और वाहन के लिए मददगार है.


2030 तक रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100% छूट

दिल्ली सरकार ने EV खरीदने को और आसान बनाने के लिए रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100% छूट देने का निर्णय लिया है. यानी अब इलेक्ट्रिक वाहन लेने पर आपको किसी तरह का अतिरिक्त टैक्स या रजिस्ट्रेशन चार्ज नहीं देना होगा. यह सुविधा 2030 तक जारी रहेगी, जिससे लोग भविष्य में भी आसानी से EV खरीद सकेंगे.

स्क्रैपिंग से दिल्ली की हवा साफ़

सबसे बड़ी बात यह है कि नई पॉलिसी पुराने वाहनों को हटाने पर जोर देती है. पुरानी गाड़ियों से निकलने वाला धुंआ और प्रदूषण दिल्ली की हवा के लिए बहुत खतरनाक होता है. अब अगर लोग पुरानी गाड़ी स्क्रैप करके नई इलेक्ट्रिक गाड़ी लेंगे, तो दिल्ली की हवा धीरे-धीरे साफ़ होगी और शहर में स्वच्छ परिवहन बढ़ेगा.

Advertisement

आसान प्रक्रिया और सीधे लाभ

नई पॉलिसी का एक और बड़ा फायदा यह है कि इंसेंटिव लेने की प्रक्रिया आसान बनाई गई है. ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीके से दावा किया जा सकता है. इसके साथ ही, पुरानी गाड़ी स्क्रैप करने का प्रमाण देना जरूरी है और फिर नई गाड़ी खरीदते ही इंसेंटिव सीधे आपको मिल जाएगा.

क्यों यह पॉलिसी आपके लिए फायदेमंद है

अगर आप आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कार या स्कूटर लेने का सोच रहे हैं, तो यह पॉलिसी आपके लिए बहुत मददगार है. न सिर्फ़ आपको इंसेंटिव मिलेगा, बल्कि टैक्स में छूट और स्वच्छ परिवहन का हिस्सा बनने का मौका भी मिलेगा. साथ ही, आप दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में अपना योगदान भी दे सकते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें