Advertisement

Loading Ad...

“अगर भारत पर हमला हुआ…” ट्रंप का ये बयान मचा रहा बवाल, पाकिस्तान-चीन की नींद उड़ गई?

Donald Trump: जी -7 शिखर सम्मलेन के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आमने -सामने आए, तो माहौल काफी गर्मजोशी भरा नजर आया. मीडिया से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर ऐसा बयान दिया जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

Image Source: PM Modi/ x Post
Loading Ad...

PM Modi: फ्रांस के खूबसूरत शहर एवियन -लेस -बैंस में चल रहे जी -7 शिखर सम्मलेन के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आमने -सामने आए, तो माहौल काफी गर्मजोशी भरा नजर आया. दोनों नेताओं ने एक दूसरे की तारीफ़ की और बातचीत में भारत -अमेरिका रिश्तों की मजबूती साफ झलकती रही.  इस मुलाकात के बाद ट्रंप के बयान के अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है...

“भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका साथ होगा” - ट्रंप का बड़ा बयान

मीडिया से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर ऐसा बयान दिया जिसने सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने साफ कहा कि भारत और अमेरिका के रक्षा संबंध बेहद मजबूत हैं और अगर भारत पर किसी तरह का हमला होता है तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा. इस बयान को भारत के लिए एक मजबूत समर्थन संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की भी तारीफ करते हुए उन्हें एक मजबूत और प्रभावशाली नेता बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक शांति में बड़ी भूमिका निभा सकता है.

Loading Ad...

पाकिस्तान और चीन की राजनीति पर असर की चर्चा

Loading Ad...

ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह भी चर्चा शुरू हो गई कि इससे पाकिस्तान और चीन की रणनीतिक स्थिति पर असर पड़ सकता है. भारत और इन दोनों देशों के बीच पहले से ही कई मुद्दों पर तनाव रहा है, ऐसे में अमेरिका का यह समर्थन बयान कूटनीतिक नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है.
हालांकि यह भी ध्यान देने वाली बात है कि वैश्विक राजनीति में बयान कई बार कूटनीतिक संदेश होते हैं, जिन्हें सीधे सैन्य या औपचारिक गारंटी की तरह नहीं देखा जाता.

सीढ़ियों पर फिसलते-फिसलते बचे ट्रंप, पीएम मोदी ने दिया सहारा, VIDEO वायरल

Loading Ad...

मोदी की तारीफ और व्यक्तिगत रिश्तों का जिक्र

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को “कुशल और सख्त वार्ताकार” बताया और कहा कि वह सौदेबाजी में बेहद मजबूत हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व सरल और आकर्षक दिखता है, लेकिन बातचीत में वह बहुत मजबूत रुख रखते हैं.
इस दौरान मोदी मुस्कुराते नजर आए और दोनों नेताओं के बीच पुराने कार्यक्रमों जैसे “हाउडी मोदी” और “नमस्ते ट्रंप” का भी जिक्र हुआ, जिससे दोनों देशों के बीच व्यक्तिगत रिश्तों की गर्माहट फिर से सामने आई.

भारत-अमेरिका रिश्तों में नई दिशा की उम्मीद

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में वह भारत का दौरा कर सकते हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर भी तेजी से काम चल रहा है. उनके बयानों से यह संदेश गया कि भारत और अमेरिका के रिश्ते सिर्फ कूटनीतिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी मजबूत हो रहे हैं.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...