Advertisement
LPG Price Cut: राहत भरी खबर, गैस सिलेंडर के दाम में भारी गिरावट, जानिए आज से कितना बदल गया रेट
LPG Price: सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत घटा दी है. इसके बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 2,738 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है.
Advertisement
LPG Price: 1 अगस्त से एलपीजी सिलेंडर के नए रेट लागू हो गए है. इस बार सबसे बड़ी राहत उन लोगों को मिली है जो होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे या दूसरे कारोबार में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते है. ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 192 रूपये तक की कटौती की है. इससे कारोबारियों की गैस पर होने वाली लगता कुछ कम होगी. हालांकि, आम घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार भी राहत का इंतजार करना पड़ेगा.
दिल्ली से पटना तक कम हुए नए रेट
नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2,738 रुपये का मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 2,930 रुपये थी. पटना में इसकी कीमत 3,227 रुपये से घटकर 3,018 रुपये हो गई है. वहीं लखनऊ में यह सिलेंडर अब 2,860.50 रुपये का मिलेगा, जो पहले 3,052.50 रुपये में मिल रहा था. यानी देश के कई बड़े शहरों में कारोबार करने वालों को इस कटौती का सीधा फायदा मिलेगा.
Advertisement
कश्मीर में फिर पहलगाम जैसा आतंकी हमला, पहले नाम पूछा फिर दो हिंदू मजदूरों को मारी गोली
Advertisement
लगातार दूसरे महीने मिली राहत
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह लगातार दूसरा महीना है जब बड़ी कटौती की गई है. इससे पहले 1 जुलाई को भी दाम कम किए गए थे. अगर सिर्फ दिल्ली की बात करें तो पिछले दो महीनों में कमर्शियल सिलेंडर करीब 375.50 रुपये सस्ता हो चुका है. इस साल शुरुआत में गैस के दाम काफी बढ़े थे, लेकिन पिछले दो महीनों से लगातार कटौती होने से कारोबारियों को कुछ राहत जरूर मिली है.
Advertisement
उज्ज्वला योजना के कुछ लाभार्थियों को लगेगा झटका
इस बार उज्ज्वला योजना के कुछ लाभार्थियों के लिए एक बड़ा बदलाव भी लागू हुआ है. अगर किसी लाभार्थी ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच चार गैस सिलेंडर की रिफिल करवा ली है, तो अगस्त से उसे 300 रुपये वाली सब्सिडी नहीं मिलेग. इसका मतलब है कि अब उसे सिलेंडर उसी कीमत पर खरीदना होगा, जिस कीमत पर सामान्य उपभोक्ता खरीदते हैं. सरकार ने इस वित्त वर्ष से उज्ज्वला योजन के तहत मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी को सिर्फ चार सिलेंडर तक सीमित कर दिया है. पहले यह सुविधा ज्यादा सिलेंडरों पर मिलती थी, लेकिन समय के साथ इसकी संख्या घटा दी गई.
घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
Advertisement
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं। देश के अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत अलग-अलग है. सबसे महंगा घरेलू सिलेंडर लेह में 1,196.50 रुपये का बिक रहा है. इसके अलावा नॉर्थ त्रिपुरा, गंगटोक, आइजॉल और वेस्ट इंफाल जैसे शहरों में भी गैस सिलेंडर की कीमत 1,090 रुपये से ज्यादा है. वहीं श्रीनगर में इसकी कीमत 1,058 रुपये है.
यह भी पढ़ें
अगर बड़े शहरों की बात करें तो मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये का मिल रहा है. बेंगलुरु में इसकी कीमत 944.50 रुपये है। अहमदाबाद और गुरुग्राम में यह 949 रुपये का है, जबकि जयपुर में 952.50 रुपये और गोवा में 956 रुपये में मिल रहा है. चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, लखनऊ में 976.50 रुपये और हैदराबाद में 994 रुपये का बिक रहा है.