EPFO में बड़ा बदलाव, मार्च–अप्रैल में लॉन्च होगा नया ऐप, UPI से निकाल सकेंगे PF

EPFO New App: यह ऐप मार्च–अप्रैल 2026 तक लॉन्च हो सकता है. फिलहाल इसका ट्रायल चल रहा है और तकनीकी खामियों को ठीक किया जा रहा है, ताकि लॉन्च के समय कोई परेशानी न हो. अब तक PF निकालने की प्रक्रिया थोड़ी लंबी और समय लेने वाली रही है, लेकिन नए सिस्टम के आने से यह काम बहुत आसान और तेज हो जाएगा.

EPFO में बड़ा बदलाव, मार्च–अप्रैल में लॉन्च होगा नया ऐप, UPI से निकाल सकेंगे PF
Image Source: Social Media

UMANG: देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. Employees' Provident Fund Organisation यानी EPFO जल्द ही एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है, जिसके जरिए मेंबर्स UPI से सीधे अपना PF का पैसा निकाल सकेंगे. खबरों के मुताबिक यह ऐप मार्च–अप्रैल 2026 तक लॉन्च हो सकता है. फिलहाल इसका ट्रायल चल रहा है और तकनीकी खामियों को ठीक किया जा रहा है, ताकि लॉन्च के समय कोई परेशानी न हो. अब तक PF निकालने की प्रक्रिया थोड़ी लंबी और समय लेने वाली रही है, लेकिन नए सिस्टम के आने से यह काम बहुत आसान और तेज हो जाएगा.

UMANG से अलग होगा नया ऐप

यह नया ऐप मौजूदा UMANG ऐप से अलग होगा. इसे खास तौर पर EPFO मेंबर्स के लिए बनाया जा रहा है.यह ऐप सीधे मेंबर के बैंक अकाउंट से लिंक रहेगा और साथ ही UPI प्लेटफॉर्म से भी जुड़ा होगा.
यानी आप BHIM या किसी अन्य UPI ऐप के जरिए PF का पैसा सीधे अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे. इसके लिए मेंबर को ऐप में लॉगिन करना होगा, अपना उपलब्ध EPF बैलेंस देखना होगा और फिर UPI PIN डालकर ट्रांजेक्शन पूरा करना होगा.पैसा सीधे उसी बैंक खाते में आएगा, जो EPFO रिकॉर्ड में सीडेड है. इसके अलावा पासबुक देखना, बैलेंस चेक करना और दूसरी जरूरी सेवाएं भी इसी ऐप में मिलेंगी.

कैसे चल रहा है ट्रायल?

फिलहाल EPFO करीब 100 डमी अकाउंट्स के जरिए इस सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है. अगर टेस्टिंग के दौरान कोई गड़बड़ी सामने आती है, तो उसे तुरंत ठीक किया जा रहा है. लेबर मिनिस्ट्री भी इस प्रोजेक्ट पर नजर बनाए हुए है.
EPFO के अधिकारियों के मुताबिक, PF का कुछ हिस्सा नियमों के तहत फ्रीज रहेगा, लेकिन बड़ा हिस्सा UPI के जरिए निकाला जा सकेगा। योजना है कि ऐप को मार्च–अप्रैल में आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाए.

मेंबर्स को क्या होगा फायदा?

इस नई सुविधा से PF निकालने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी. अभी क्लेम फाइल करने के बाद पैसा आने में कुछ दिन लग जाते हैं, लेकिन UPI के जरिए ट्रांसफर होने से पैसा जल्दी मिल सकेगा.
बीमारी, बच्चों की पढ़ाई, शादी या घर खरीदने जैसी जरूरतों के समय मेंबर्स को तुरंत राहत मिल सकेगी। EPFO की कोशिश है कि उसकी सेवाएं बैंकिंग स्तर की सुविधा दें, ताकि लोगों को इंतजार न करना पड़े.

अभी क्या है PF निकालने का तरीका?

फिलहाल मेंबर्स को PF निकालने के लिए UAN पोर्टल या UMANG ऐप के जरिए क्लेम फाइल करना पड़ता है. हर साल 5 करोड़ से ज्यादा क्लेम सेटल होते हैं, जिनमें ज्यादातर EPF निकासी के होते हैं.
कोविड के समय ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम शुरू किया गया था, जिससे 3 दिन के अंदर क्लेम निपटाए जाने लगे. निकासी की लिमिट भी 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई थी. लेकिन EPFO के पास बैंकिंग लाइसेंस नहीं है, इसलिए वह सीधे बैंक की तरह तुरंत पैसा नहीं दे सकता.

EPFO के कितने मेंबर्स हैं?

EPFO के देशभर में करीब 8 करोड़ मेंबर्स हैं.यह संस्था कर्मचारियों का रिटायरमेंट फंड मैनेज करती है. अब सरकार EPFO 3.0 अपग्रेड के तहत डिजिटल क्लेम और तेज वेरिफिकेशन जैसी सुविधाएं जोड़ रही है. UPI इंटीग्रेशन से यह सिस्टम और मजबूत होगा.

नौकरी जाने पर PF निकालने का नियम

अगर किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाती है, तो वह 1 महीने बाद अपने PF अकाउंट से 75% तक की राशि निकाल सकता है. बाकी 25% रकम दो महीने बाद निकाली जा सकती है. यह नियम बेरोजगारी के समय आर्थिक मदद देने के लिए बनाया गया है.

भारत की अर्थव्यवस्था पर अच्छी खबर

इसी बीच ग्लोबल रेटिंग एजेंसी Moody's Investors Service ने अनुमान लगाया है कि अगले वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की GDP 6.4% की दर से बढ़ सकती है. एजेंसी के मुताबिक यह ग्रोथ G20 देशों में सबसे तेज हो सकती है. इसके पीछे मजबूत घरेलू मांग, सरकार की नीतियां और स्थिर बैंकिंग सिस्टम को वजह बताया गया है. EPFO का नया UPI सिस्टम कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है और डिजिटल भारत की दिशा में एक और बड़ा कदम होगा.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

Advertisement
Podcast video
देश और धर्म पर बात आई तो शरीर की 206 हड्डियों के साथ संविधान की सारी धाराएं तोड़ दूंगी! Megha
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें