Advertisement
Census 2027: जनगणना की तारीखों का ऐलान! 25 जनवरी से शुरू होगा काम, जानें पूरा शेड्यूल
Census 2027: आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, देश के ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 25 जनवरी 2027 से जनगणना का काम शुरू होगा, जो 28 फरवरी 2027 तक चलेगा.
Advertisement
Census 2027: देश में जनगणना 2027 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.. केंद्र सरकार ने जनगणना कराने की तारीखों का ऐलान कर दिया है.. आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, देश के ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 25 जनवरी 2027 से जनगणना का काम शुरू होगा, जो 28 फरवरी 2027 तक चलेगा. इस दौरान सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से जुड़ी जरूरी जानकारी जुटाएंगे.. जनगणना के जरिए सरकार को देश की आबादी, परिवारों और लोगों से जुड़ा जरूरी आंकड़ा मिलेगा, जिसका इस्तेमाल आगे सरकारी योजनाएं बनाने और विकास से जुड़े कामों में किया जाता है..
1 मार्च 2027 को होगी जनगणना की मुख्य तिथि
सेंसस कमिश्नर ऑफ इंडिया मृत्युंजय कुमार नारायण की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि जनगणना के लिए तिथि 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे तय की गई है, जनगणना में लोगों की स्थिति और आंकड़ों का आधार इसी तारीख को माना जाएगा..
हालांकि, देश के सभी इलाकों में जनगणना एक साथ नहीं होगी..कुछ राज्यों और बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलग से तारीखों की घोषणा की जाएगी..
Advertisement
इन राज्यों और इलाकों में अभी नहीं होगी जनगणना
Advertisement
सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मणिपुर में अगली घोषणा तक जनगणना का काम शुरू नहीं होगा.. इसके अलावा गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी प्रभावित इलाकों में भी फिलहाल जनगणना नहीं कराई जाएगी..
इन क्षेत्रों में जनगणना कब होगी, इसकी जानकारी सरकार बाद में अलग से जारी करेगी.. बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तय कार्यक्रम के अनुसार काम पूरा किया जाएगा.
Advertisement
घर बैठे ऑनलाइन जानकारी देने का भी मिलेगा मौका
इस बार जनगणना की प्रक्रिया में लोगों को ऑनलाइन जानकारी भरने की सुविधा भी दी जाएगी.. इसके लिए सरकार एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू करेगी, जो 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक खुला रहेगा. यानी जिन लोगों को खुद अपनी जानकारी दर्ज करनी है, वे इस पोर्टल की मदद ले सकेंगे.
इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी तक जनगणना का मुख्य काम चलेगा.. वहीं, आंकड़ों की जांच, मिलान और जरूरी गलतियों को सुधारने के लिए 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक रिवीजन राउंड आयोजित किया जाएगा.
जनगणना को लेकर कांग्रेस ने भी उठाए सवाल
Advertisement
यह भी पढ़ें
जनगणना की तारीखों के ऐलान के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है,कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार की जनगणना प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खबर साझा करते हुए आरोप लगाया कि सरकार जनगणना 2027 को नागरिकता तय करने के उद्देश्य से इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा. हालांकि, ये कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोप हैं. फिलहाल लोगों की नजर इस बात पर है कि जनगणना की प्रक्रिया कब और किस तरह शुरू होती है और सरकार इसे लेकर आगे क्या दिशा-निर्देश जारी करती है.