Advertisement

पहचान बनाने की कोई उम्र नहीं… जानें कौन हैं इंस्टा अंकल? जिनकी पहली रील ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

70 साल के विनोद कुमार, जिन्हें इंस्टा अंकल कहा जा रहा है, ने बिना किसी प्रोफेशनल सेटअप के अपना पहला व्लॉग बनाया और 72 घंटे में 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर लिए. उनकी सादगी और ईमानदारी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत गई.

Screengrab

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन नए कंटेंट क्रिएटर सामने आते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के 70 वर्षीय विनोद कुमार ने अपनी सादगी और ईमानदारी से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. उनकी पहली इंस्टाग्राम रील ने मात्र 72 घंटे में 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर लिए. बिना किसी एडिटिंग, बिना प्रोफेशनल सेटअप और बिना किसी दिखावटी अंदाज के बने उनके वीडियो लोगों के दिल को छू गए. सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें प्यार से इंस्टा अंकल कहकर बुला रहे हैं.

कौन हैं इंस्टा अंकल?

वायरल वीडियो में विनोद कुमार शर्मा अपने पहले व्लॉग में कहते हैं, “70 साल की उम्र में मैं अपना पहला व्लॉग बना रहा हूं. मेरा नाम विनोद कुमार है, मैं यूपी का रहने वाला हूं. मुझे व्लॉग बनाना नहीं आता, फिर भी कोशिश कर रहा हूं ताकि समय का सही उपयोग हो.” उनकी यही सादगी और खुला अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया और यही वजह रही कि वीडियो वायरल हो गया.

सेलिब्रिटीज भी हुए दीवाने

विनोद शर्मा के वीडियो ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज का भी ध्यान खींचा. उनके कंटेंट की तारीफ की जा रही है और उनके उदाहरण से लोगों को यह प्रेरणा मिल रही है कि सीखने और कुछ नया शुरू करने की कोई उम्र नहीं होती. रिटायरमेंट के बाद समय को पॉजिटिव तरीके से बिताने की उनकी कोशिश लाखों लोगों के लिए अब मोटिवेशन बन गई है.

भारत ही नहीं, पाकिस्तान से भी मिला प्यार

इंस्टा अंकल के वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिले. पाकिस्तान से भी यूजर्स ने उन्हें सपोर्ट किया. एक यूजर ने लिखा, “अंकल आपका व्लॉग पाकिस्तान तक पहुंच गया है, लॉट्स ऑफ लव एंड रिस्पेक्ट.” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “सीखने की कोई उम्र नहीं होती, यह आपने साबित कर दिया है.” कई अन्य यूजर्स ने इंस्टा अंकल को हीरो, मोटिवेशन और मजेदार व्लॉगर बताया. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “90 प्रतिशत व्लॉगर से अच्छा बना रहे हो अंकल जी, लगे रहो.”

बहरहाल,विनोद कुमार शर्मा की कहानी हमें यह सिखाती है कि नई चीजें सीखने और समय का सकारात्मक इस्तेमाल करने की कोई उम्र नहीं होती. उनकी सादगी, ईमानदारी और मेहनत ने साबित कर दिया कि इंस्पिरेशन कहीं से भी आ सकती है, और कभी भी देर नहीं होती. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है और उन्हें एक नई पहचान दिलाई है. 70 साल की उम्र में भी विनोद कुमार यानी इंस्टा अंकल ने साबित कर दिया कि सीखने और खुश रहने की कोई उम्र नहीं होती, बस लगन और उत्साह होना चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →