Advertisement
कीचड़ में लेटकर कराया प्री-वेडिंग शूट, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ये रोमांस है या क्राइम सीन?
शादी के पहले आजकल प्री-वेडिंग के दौर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में आजकल सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग शूट वायरल हो रहा है, जिसमें कपल कीचड़ भरे पानी में लेटकर शूट कराता नजर आया.
Advertisement
आज के आधुनिक दौर में शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट का चलन तेजी से बढ़ा है. ऐसे में हर कपल चाहता है कि उनकी ज़िंदगी के नए सफर की शुरुआत यादगार हो. इसके लिए लोग पहाड़ों, झीलों और ऐतिहासिक जगहों तक पहुंच जाते हैं. लेकिन अब यह ट्रेंड इतना एक्सपेरिमेंटल हो गया है कि कई बार लोगों को यह समझ ही नहीं आता कि यह रोमांस है या कुछ और. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रही है.
कीचड़ में लेटकर कराया शूट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुए एक वीडियो में एक कपल का अनोखा प्री-वेडिंग शूट देखने को मिला. इस वीडियो में कपल कीचड़ भरे पानी में लेटा हुआ नजर आता है. दोनों आंखें बंद कर ऐसे पोज दे रहे हैं जैसे किसी फिल्म का सीन शूट किया जा रहा हो. वहीं फोटोग्राफर भी कीचड़ में उतरकर अलग-अलग एंगल से शूट करते दिख रहे हैं.
Advertisement
वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
Advertisement
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, यह तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में कपल सफेद कपड़ों में कीचड़ के बीच स्थिर पड़ा हुआ दिखाई देता है. पहली नजर में यह किसी रोमांटिक शूट से ज्यादा किसी थ्रिलर फिल्म का सीन लगता है. यही वजह है कि लोगों का ध्यान इस वीडियो की ओर तेजी से खिंच गया.
सोशल मीडिया यूजर्स को अजीब लगा कॉन्सेप्ट
Advertisement
इस प्री-वेडिंग शूट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंटी हुई नजर आ रही है. कुछ लोग इसे क्रिएटिव बता रहे हैं, तो वहीं ज्यादातर यूजर्स को यह काफी अजीब और डरावना लगा. कई लोगों का कहना है कि यह शूट रोमांटिक कम और किसी क्राइम सीन जैसा ज्यादा लग रहा है. वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा कि बिना कैप्शन पढ़े वीडियो देखा तो डर लग गया. वहीं दूसरे ने मजाक में कहा कि यह प्री-वेडिंग शूट नहीं, पोस्टमार्टम शूट लग रहा है. कुछ यूजर्स ने इसे क्राइम शो का सीन तक बता दिया. एक अन्य यूजर ने लिखा कि आजकल लोग लाइक्स और व्यूज के लिए कुछ भी कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर बन रहा मीम
इस वीडियो पर कई मीम्स भी बनाए जा रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसा सीन बताया, तो कुछ ने इसे शादी से पहले का ‘हॉरर ट्रेलर’ तक कह दिया. यह वीडियो अब मनोरंजन का बड़ा जरिया बन चुका है और लोग इसे अलग-अलग अंदाज में शेयर कर रहे हैं. इस पूरे मामले ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या प्री-वेडिंग शूट की बढ़ती क्रिएटिविटी अब अजीबोगरीब स्तर तक पहुंच रही है. जहां एक ओर कपल्स अपने खास पलों को यादगार बनाना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह के प्रयोग लोगों को चौंका भी रहे हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
बहरहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है. लोग इसे देखकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि इस अनोखे प्री-वेडिंग शूट ने इंटरनेट पर हलचल जरूर मचा दी है और आने वाले दिनों में ऐसे और भी प्रयोग देखने को मिल सकते हैं.