Advertisement
दर्दनाक हदें पार! बिना एनेस्थीसिया दांत निकालने का वीडियो वायरल, देखकर सहम जाएंगे आप
सोशल मीडिया में आजकल एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख़्स बिना एनेस्थीसिया दिए साधारण से प्लस से महिला का दाँत निकालता दिख रहा है.
Advertisement
आज के डिजिटल दौर में हर कोई अपने फोन से कहीं भी वीडियो बनाने लगता हैं. और ऐसे ही सोशल मीडिया कब वायरल हो जाता है. जिसका कुछ पता नहीं चलता, ऐसा सामने आता है, जो लोगों को चौंका देता है. इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच डर और हैरानी दोनों पैदा कर दी है. मामला एक महिला के दांत निकालने से जुड़ा है, लेकिन तरीका ऐसा है कि देखने वालों के होश उड़ रहे हैं.
बिना एनेस्थीसिया के किया गया इलाज
सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफ़ॉर्म पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति प्लास की मदद से महिला का दांत निकालता नजर आ रहा है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान महिला को किसी भी तरह का एनेस्थीसिया नहीं दिया गया. आमतौर पर दांत निकालने से पहले डॉक्टर मरीज को सुन्न करने की दवा देते हैं, ताकि दर्द कम महसूस हो. लेकिन इस वीडियो में ऐसा कुछ भी नहीं दिखता. जैसे ही व्यक्ति दांत खींचता है, महिला के चेहरे पर दर्द साफ झलकता है, जो इस वीडियो को और भी भयावह बना देता है.
Advertisement
प्रोफेशनल डेंटिस्ट होने पर उठे सवाल
Advertisement
वीडियो को देखकर ऐसा नहीं लगता कि दांत निकालने वाला व्यक्ति कोई प्रशिक्षित डेंटिस्ट है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह का इलाज बेहद खतरनाक हो सकता है और इससे मरीज की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है.
इंस्टाग्राम से शुरू हुआ वायरल सिलसिला
Advertisement
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. वीडियो के साथ लिखे कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें दावा किया गया कि इस तरह की घटनाओं से डेंटिस्ट समुदाय में भी चिंता बढ़ रही है.
यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ लोग इसे देखकर डर गए, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में अपनी बात रखी. एक यूजर ने लिखा कि वीडियो देखते ही उसे खुद दर्द महसूस होने लगा. वहीं किसी ने तंज कसते हुए कहा कि जब कोई गैर-डॉक्टर इलाज करने लगे तो ऐसे ही नजारे देखने को मिलते हैं. कई यूजर्स ने इस घटना को हल्के अंदाज में लिया और मजाकिया कमेंट किए, जबकि कुछ लोगों ने इसे गंभीर मामला बताया. लोगों का कहना है कि बिना उचित चिकित्सा सुविधा और जानकारी के इस तरह का इलाज करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है.
Advertisement
बताते चलें कि यह वायरल वीडियो एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या में सही और प्रशिक्षित डॉक्टर की सलाह लेना कितना जरूरी है. ऐसे मामलों में लापरवाही गंभीर नुकसान का कारण बन सकती है. इसलिए विशेषज्ञों की सलाह के बिना किसी भी तरह का इलाज करवाना खतरनाक साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें