Advertisement
Samsung AI Smart Glass हुए लॉन्च, म्यूजिक से कैमरा तक हर काम करेगा ये स्मार्ट चश्मा
Samsung AI Smart Glasses: इन स्मार्ट ग्लासेज को गूगल के साथ मिलकर तैयार किया गया हैं. इनमें Android XR प्लेटफॉर्म और Gemini AI का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह सिर्फ एक चश्मा नहीं बल्कि एक स्मार्ट AI असिस्टेंट की तरह काम करेगा.
Advertisement
Samsung AI Smart Glasses: सैमसंग ने अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में पहली बार AI Smart Glasses की झलक दिखाई हैं. कंपनी लंबे समय से इस डिवाइस पर काम कर रही थी और अब आखिरकार लोगों को इसकी पहली झलक देखने को मिली. खास बात यह हैं कि इन स्मार्ट ग्लासेज को गूगल के साथ मिलकर तैयार किया गया हैं. इनमें Android XR प्लेटफॉर्म और Gemini AI का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह सिर्फ एक चश्मा नहीं बल्कि एक स्मार्ट AI असिस्टेंट की तरह काम करेगा.
पहली नजर में ये ग्लासेज बिल्कुल सामान्य चश्मे जैसे दिखाई देते हैं. इन्हें देखकर कोई आसानी से नहीं पहचान पाएगा कि यह एक हाई-टेक डिवाइस है. कंपनी का कहना है कि उसका मकसद ऐसा प्रोडक्ट बनाना था जिसे लोग पूरे दिन आराम से पहन सकें और जो दिखने में भी स्टाइलिश लगे.
स्टाइल और आराम दोनों का रखा गया पूरा ध्यान
Advertisement
Samsung ने इन स्मार्ट ग्लासेज के डिजाइन के लिए दुनिया के दो मशहूर आईवियर ब्रांड Gentle Monster और Warby Parker के साथ साझेदारी की है. दोनों कंपनियां अपने अलग-अलग डिजाइन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. Gentle Monster अपने मॉडर्न और यूनिक लुक वाले फ्रेम बनाता है, जबकि Warby Parker सिंपल, क्लासिक और रोजाना इस्तेमाल होने वाले चश्मों के लिए मशहूर है.
Advertisement
iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट! खरीदने का सुनहरा मौका, जानें कहां मिल रही सबसे सस्ती डील
यही वजह है कि Samsung अपने स्मार्ट ग्लासेज को सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं रखना चाहता, बल्कि चाहता है कि लोग इन्हें फैशन एक्सेसरी की तरह भी पहनें. कंपनी अलग-अलग डिजाइन और फ्रेम के विकल्प भी देगी, ताकि हर यूजर अपनी पसंद के मुताबिक मॉडल चुन सके.
Advertisement
Gemini AI बनाएगा रोजमर्रा के काम आसान
इन स्मार्ट ग्लासेज की सबसे बड़ी ताकत Gemini AI है। इसकी मदद से यूजर बिना मोबाइल हाथ में लिए सिर्फ अपनी आवाज से कई जरूरी काम कर सकेंगे. अगर किसी जगह का रास्ता जानना हो, किसी मैसेज का जवाब देना हो, नोटिफिकेशन का सार सुनना हो या कैलेंडर में नया इवेंट जोड़ना हो, तो यह सब काम सीधे चश्मे के जरिए किए जा सकेंगे.
यानी कई ऐसे काम, जिनके लिए बार-बार फोन निकालना पड़ता है, अब सिर्फ आवाज के जरिए पूरे हो जाएंगे. इससे रोजमर्रा की जिंदगी पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो सकती है.
Advertisement
विदेश यात्रा में भी करेगा बड़ी मदद
अगर आप किसी दूसरे देश में घूमने गए हैं और वहां की भाषा समझ नहीं पा रहे हैं, तो ये स्मार्ट ग्लासेज काफी काम आ सकते हैं. इनमें रियल-टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा दी गई है. इसका मतलब है कि सामने लगे साइनबोर्ड, होटल का मेन्यू या किसी दूसरी भाषा में लिखा टेक्स्ट तुरंत आपकी भाषा में समझाया जा सकेगा.
इस फीचर की वजह से विदेश यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और भाषा की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी.
Galaxy फोन के साथ मिलेगा और बेहतर अनुभव
Advertisement
Samsung ने बताया है कि ये स्मार्ट ग्लासेज Galaxy Ecosystem का हिस्सा होंगे. यानी अगर आपके पास पहले से Galaxy स्मार्टफोन है, तो दोनों डिवाइस आसानी से एक-दूसरे के साथ काम करेंगे. फोन आपकी जेब में ही रहेगा, लेकिन कई जरूरी काम सीधे चश्मे से किए जा सकेंगे. यूजर फोटो भी क्लिक कर सकेंगे और कई रोजमर्रा के काम पूरी तरह हैंड्स-फ्री तरीके से कर पाएंगे. इससे बार-बार फोन निकालने की जरूरत काफी कम हो जाएगी.
Meta Ray-Ban Smart Glasses को मिलेगी कड़ी चुनौती
फिलहाल AI Smart Glasses के बाजार में Meta Ray-Ban Smart Glasses का दबदबा माना जाता है. लेकिन Samsung और Google की साझेदारी इस मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है. Android XR और Gemini AI के साथ Samsung स्मार्टफोन से आगे बढ़कर AI का नया अनुभव देने की तैयारी में है.
अगर कंपनी अपने वादों पर खरी उतरती है, तो आने वाले समय में स्मार्ट ग्लासेज की दुनिया में मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक हो सकता है.
Advertisement
कीमत का अभी करना होगा इंतजार
यह भी पढ़ें
Samsung ने फिलहाल इन AI Smart Glasses की कीमत का खुलासा नहीं किया है. कंपनी ने सिर्फ इतना बताया है कि इन्हें इस साल के आखिर तक कुछ चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया जाएगा. आने वाले महीनों में इनकी कीमत, उपलब्धता और बाकी फीचर्स से जुड़ी जानकारी भी साझा की जाएगी. ऐसे में टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले लोगों की नजर अब Samsung की अगली घोषणा पर टिकी हुई है.